National

(जबलपुर) रिज़वान अली कोटी ने मेडिकल अधीक्षक पर साधा निशाना, कठोर कार्रवाई की उठाई मांग

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के पैर चूहों द्वारा कुतरे जाने की शर्मनाक घटना के बाद युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव रिज़वान अली कोटी ने प्रबंधन और अधीक्षक पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह केवल सफाई एजेंसी की गलती नहीं, बल्कि अस्पताल अधीक्षक की व्यवस्थागत विफलता का खुला प्रमाण है।

उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रिज़वान अली कोटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय उपायुक्त श्रीमती कविता बाटला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मेडिकल अधीक्षक की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी तय की जाए और उनके खिलाफ कठोर प्रशासनिक कार्रवाई हो।

“खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा”

रिज़वान अली कोटी ने कहा, “अस्पताल में मरीजों के साथ यह अमानवीय घटना प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। सफाई एजेंसी पर केवल खानापूर्ति वाली कार्रवाई करके मामला दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि अधीक्षक की जिम्मेदारी थी कि वह लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें।”

Advertisement

मरीज और परिजन असुरक्षित

उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्थिति इस कदर बदहाल है कि न तो मरीज सुरक्षित हैं और न ही उनके परिजन। वार्डों में चूहों द्वारा मरीजों को कुतरे जाने की घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह फेल साबित हुआ है।

कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई प्रवक्ता राहुल रजक के साथ आसिफ़ इक़बाल, बादल पंजवानी, कपिल भोजक, सागर शुक्ला, एजाज़ अंसारी, फिज्जू खान, सैफ़ मंसूरी, मज़हर उस्मानी, अनुराग शुक्ला, वाजिद क़ादरी, शफी खान, एडवोकेट अयाज़ खान, एडवोकेट जावेद खान और वक़ार खान मौजूद रहे।

विज्ञापन

📅 18 सितम्बर 2025 | जबलपुर

Back to top button

You cannot copy content of this page