Advertisement
JabalpurNews

जबलपुर की बस्ती में बदमाशों का तांडव! CCTV और वाहनों में तोड़फोड़ से हड़कंप

जबलपुर, 03 अक्टूबर 2025 : रांझी थाना अंतर्गत बिलपुरा बस्ती शुक्रवार की सुबह आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए उत्पात मचाया। बदमाशों ने घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की और गाली-गलौज करते हुए स्थानीय लोगों को आतंकित किया।

सूत्रों के अनुसार, हंगामा करने वाले युवक नशे की हालत में थे। उनका मकसद बस्ती में डर और अफरातफरी फैलाना था। घटना के दौरान कुछ घरों में लगे CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया गया।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई …..

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे कुछ असमाजिक तत्वों ने बिलपुरा क्षेत्र में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है।

फरार आरोपी का मामला

इस मामले में शुभम कुशवाहा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। शुभम पहले से ही एक पूर्व दर्ज प्रकरण में फरार था। जानकारी मिली है कि वह फिलहाल घमापुर में अपने दोस्त के यहां रह रहा था।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग अब भी चौकस हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की सलाह दी गई है।


Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page