नगर निगम संभाग क्रमांक 12 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मसूद गुड्डू ने किया ध्वजारोहण

जबलपुर। देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम संभाग क्रमांक 12 में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मसूद गुड्डू नबी उस्मानी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान का गायन किया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मसूद गुड्डू नबी उस्मानी ने सभी जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके त्याग और कुर्बानियों से देश को आजादी मिली।
उन्होंने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ केवल स्वतंत्र वातावरण में जीवन जीना नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना भी है। हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और देश की तरक्की में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन देश की खुशहाली, अमन, तरक्की और आपसी भाईचारे की कामना के साथ हुआ।



