जमीयत उलमा जबलपुर की जानिब से स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमीयत उलमा जबलपुर की जानिब से तिरंगा झंडा फहराकर देश की आजादी का जश्न मनाया गया। इस मौके पर देश की आजादी, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया तथा देश की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
कार्यक्रम में मेहमान-ए-ख़ुसूसी जनाब आरिफ़ अहमद जहाँगीर ख़ान नवाब साहब, जहाँगीराबाद विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ जमीयत उलमा जबलपुर के सदर मौलाना इक़बाल नदवी साहब, नायब सदर जनाब हाफिज ताहिर साहब, जनरल सेक्रेटरी जनाब राशिद ख़ान साहब सहित जमीयत के दीगर मेंबरान और हज़रात मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता, अमन एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। आज जरूरत है कि हम आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें।
कार्यक्रम के दौरान देश की तरक्की, अमन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ भी की गई।
अंत में जमीयत उलमा जबलपुर की जानिब से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की पुरख़ुलूस मुबारकबाद दी गई और देश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की गई।



