विधायक अभिलाष पांडे ने उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

जबलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जबलपुर उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण किया और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


विधायक अभिलाष पांडे ने सबसे पहले भंवरताल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं मेडिकल स्टाफ के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया और तिरंगा फहराया।

उन्होंने सेठ मन्नूलाल अस्पताल में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक अभिलाष पांडे ने कृषि उपज मंडी के सामने, गेट नंबर 04 तथा सेवा सदन जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भी पहुंचकर ध्वजारोहण किया।

विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारी, चिकित्सक, मेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक अभिलाष पांडे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।



