Jabalpur

शहीद अब्दुल हमीद चौक पर मनाया गया जश्ने स्वतंत्रता दिवस, नामकरण पट्टिका का हुआ लोकार्पण

जबलपुर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहीद अब्दुल हमीद चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद अब्दुल हमीद चौक की नामकरण पट्टिका का लोकार्पण विधायक लखन घनघोरिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जाकिर हुसैन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, आदर्श कॉलोनी एवं शहीद अब्दुल हमीद वार्ड में ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ इकबाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया।

इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। शहीद अब्दुल हमीद जैसे वीर जवानों का साहस और देश के प्रति समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सैय्यद ताहिर अली, मसूद गुड्डू नबी, मौलाना आज़ाद वार्ड प्रभारी तौफ़ीक़ खान (चंकी), हामिद मंसूरी, बाबा रिज़वान, मज़हर उस्मानी, रिज़वान कोटी, मोहम्मद अली, शेख फारूख, सहित राजू तोमर, सुबोध पहाड़िया, पप्पू शर्मा, तौफीक चंकी, मज़हर, गोलू, सलमान रजा, लतीफ अंसारी, मोनू, एडवोकेट इरफान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page