Jabalpur

मुजावर मोहल्ले के कादरी नगर में शान से फहराया गया तिरंगा, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजावर मोहल्ले के कादरी नगर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान और सम्मान के साथ फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता, अमन और भाईचारे की दुआ की।

कार्यक्रम में सूफ़ी मुबारक कादरी, पार्षद शेखर सोनी, सैय्यद कादिर अली कादरी, आशु अली नेताजी, जुबेर भाई सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आजादी की इस विरासत को आगे बढ़ाना और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने देश की तरक्की, खुशहाली और सामाजिक सौहार्द की कामना की। साथ ही आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में अमन एवं शांति बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की निरंतर प्रगति, खुशहाली, अमन और भाईचारे के लिए दुआ की।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page