Advertisement
Zara Hatke

रहस्य: वैज्ञानिकों ने की एक नए ग्रह की खोज

एलियन जीवन की खोज में बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने नए ग्रह की खोज की है, जो आकार और वायुमंडल के मामले में हमारे पृथ्वी की तरह है, अनुमान है कि इस पर जीवन संभव हो सकता है। यहां का तापमान काफी हद तक समशीतोष्ण है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का नाम ग्लिशे12-बी रखा है। इस नए जीवन योग्य नए ग्रह ग्लिशे 12-बी की खोज में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन का बड़ा योगदान है। खोज की हिस्सा रही लारिसा पेलेथोरपे ने कहा, यह काफी दिलचस्प है कि यह पृथ्वी से काफी करीबी ट्रांजिटिंग ग्रह है।

पृथ्वी की तुलना में यह थोड़ा छोटा है। यह एक लाल और बौने तारे की परिक्रमा करते हुए वैज्ञानिकों को मिला है। इसकी अपने मुख्य तारे से दूरी पृथ्वी और सूर्य के बीच के दूरी का 7 प्रतिशत है फिर भी यह रहने योग्य हो सकता है। इसके जीवन वाले भाग को ‘गोल्डीलॉक्स जोन’ के नाम से जाना जाता है। यहां पर किसी भी तरल पदार्थ के लिए यह न तब ज्यादा ठंडा है और ना ही ज्यादा गर्म है, जो कि जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। शुक्र और पृथ्वी के बीच वाले भाग में मिले इस ग्रह को इनकी संतान भी बताया जा रहा है, क्योंकि इसमें दोनों ग्रह के साथ समनाताएं हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह अपने तारे से 1.6 गुना गर्मी प्राप्त करता है, फिर भी यह पृथ्वी से मात्र 50 डिग्री फारेनहाइट अधिक गर्म है।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page