Jabalpur

भाजपा के युवा नेताओं ने रक्त दान कर बांटी ईद मीलादुन्नबी की खुशियां

इस्लाम अमन का मजहब है। पैगम्बर-ए-इस्लाम (सल्ल) ने मुल्क की तामीर और इंसानियत की सेवा का संदेश दिया है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी अपने वतन हिंदुस्तान की तामीर और तरक्की में योगदान दें। हर देशवासी से मोहब्बत करें और उनकी सेवा करें। नफरत को रोकें और मोहब्बत को फैलाएं।

यह बातें भाजपा नेता मंगन सिद्दीकी ने ईद मिलादुन्नबी सल्ल के मौके पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में कहीं।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के शहीद अब्दुल हमीद मंडल द्वारा एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का सफल आयोजन और संचालन भाजपा नेता मंगन सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर जामदार कैलाश, जीएस ठाकुर और सीएसपी थाना गोहलपुर ने शिरकत की।

Advertisement

इस शिविर के दौरान लगभग 100 युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद रहीम अंसारी, राजू खान, हाशिम खान, नौशाद भाई, गुलाम नबी, समीर अली, इलियास अंसारी, असगर चाचा, फरहत कुरैशी और अन्य युवा साथियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page