Advertisement
Advertisement
National

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली

सोशल मीडिया पर सलमान की मदद करने वालों को धमकाया

मुंबई। मुंबई में एनसीपी (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोडक़र अजित पवार के साथ आए थे। हत्या के 28 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली। लिखा, सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप और अनमोल बिश्नोई को हैशटैग किया गया है। पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है।

लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसने 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई थी। जेल में लॉरेंस से पूछताछ कराई जाएगी। सलमान खान की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। हरियाणा और यूपी के शूटर्स ने हत्या की। 3 शूटर्स में से 2 को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। एक फरार है। एक शूटर हरियाण और 2 उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। ये 40 दिन से मुंबई में ही ठहरे थे और सिद्दीकी के घर और बेटे के ऑफिस की रेकी कर रहे थे।

Advertisement

सिद्दीकी को वाय-सिक्योरिटी मिली थी, लेकिन घटना के वक्त उनके साथ कोई कॉन्स्टेबल नहीं था। स्ट्रीट लाइट्स और सीसीटीवी भी बंद थे। बांद्रा के खेर नगर में शनिवार रात करीब 9.30 बजे विधायक बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर 3 बदमाशों ने फायरिंग की थी। सूत्रों के मुताबिक, ऑटो से आए 3 शूटर्स ने दो बंदूकों से 6 राउंड फायरिंग की। इनमें बाबा को 3 गोलियां लगीं। 2 गोलियां उनके पेट और 1 सीने पर लगी। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था।

6 साल से पुणे में काम कर रहा था..

मुंबई पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की पुष्टि की है। हत्या में शामिल आरोपियों के नाम शिव, धर्मराज और गुरमैल हैं। शिव और धर्मराज यूपी के बहराइच के रहने वाले हैं, दोनों का कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। गुरमैल हरियाणा का रहने वाला है। धर्मराज और गुरमैल को गिरफ्तार किया गया है। शिव फरार है। बताया जा रहा है कि उसे ही हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। शिव करीब 5-6 साल से पुणे में स्क्रैप व्यापारी के यहां काम कर रहा था। कुछ महीने पहले उसने धर्मराज को भी पुणे में बुला लिया। हत्या का कॉन्ट्रैक्ट देने वाले व्यक्ति ने शिव, धर्मराज की मुलाकात गुरमैल से कराई थी। गुरमेल कैथल जिले का रहने वाला है। उसने अपने दोस्त के भाई की बर्फ के सुए से 52 वार कर हत्या कर दी थी। जेल में वह गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों के संपर्क में आ गया। जमानत मिलने के बाद वह मुंबई चला गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस गैंग ने ही उसे मुंबई बुलाया था।

विज्ञापन

Shahbaz Rehmani

शहबाज़ रहमानी बाज़ मीडिया कॉर्पोरेशन प्रा. लि. के Founder और CEO हैं। यह एक तेज़ी से बढ़ती डिजिटल न्यूज़ कंपनी है जो मध्य भारत में पत्रकारिता को नया रूप दे रही है। उन्हें रिपोर्टिंग और संपादन का दस साल से ज़्यादा अनुभव है। वे पहले अग्निबाण अख़बार में संपादक रह चुके हैं और फिलहाल एक्सप्रेस मीडिया सर्विस (EMS) में न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। शहबाज़ रहमानी डिजिटल पत्रकारिता में नई सोच और Innovationके लिए जाने जाते हैं। उनका मकसद है कि जबलपुर और आसपास की पत्रकारिता को सच्ची, भरोसेमंद और असरदार बनाकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया जाए। उनके… More »
Back to top button

You cannot copy content of this page