CricketNationalNewsSports

दिग्गज भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान…

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अश्विन भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाजो मे से एक माने जाते रहे है। अश्विन के इस फैसले से फैन भी हैरान रह गए क्योकी किसी ने भी अश्विन के इस तरह के संयास की उम्मीद नही की थी। अश्विन के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच मे ही संयास के ऐलान ने सबको चौंका कर रख दिया ।

हालंही की अपने संयास की घोषणा करते हुए अश्विन भी थोड़ा भावुक नजर आए उन्होने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस मे अपने संयास के ऐलान के साथ कहा की यह मेरे लिए काफी भावुक समय है।

Advertisement

बताते चले की अश्विन 2011 से भारत के लिए टेस्ट मैच खेल रहे जहां वह अभी तक कुल 106 टेस्ट मैचो मे टीम इंडिया का हिस्सा रहे है। ऐसे कई मुकाबले रहे है जहां अश्विन ने अपने दम पर टीम को जीत दिलाई । अश्विन ने अपने टेस्ट करियर मे कुल 537 विकेट अपने नाम किए साथ ही 37 बार एक ही पारी मे 5 विकेट लेने का रिकार्ड भी अश्विन के नाम है।

 वही बात अगर वनडे और टी-20 की की जाए तो भी अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा जहां अश्विन ने वनडे मे 156 तो वही टी-20 मे 72 विकेट अपने नाम किए। हालंकि अश्विन ने अन्तरांष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है पर वह अभी आईपीएल खेलते रहेंगे जहां इस बार होने वाले आईपीएल मे उन्हे चेन्नई सुपर किंग के लिए खेलते हुए देखा जाएगा।

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page