Madhya PradeshNationalNews

एमपी के शिवपुरी मे वायुसेना का मिराज 2000 फाइटर जेट क्रैश, पायलट सुरक्षित….

मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 की क्रैश होने की जानकरी मिल रही है ।

दरअसल ये हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा जहां लगभग 2:20 के आस पास प्लेन शिवपुरी के करैरा तहसील के समीप क्रैश हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेन उस समय क्रैश हुआ जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। फिलहाल हादसे के कारण पता नही चल सका है हादसा कैसे हुआ इसकी चांज जारी है।

वही घटना में प्लेन के पायलट के घायल होने की सूचना मिल रही है हालंकि गनीमत यह है की पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणो ने ही पायलट को संभाला व हादसे की सूचना प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दुर्घटनाग्रस्त मिराज 2000 विमान धूं-धूं कर जलता देखा जा सकता है।

Advertisement

Back to top button

You cannot copy content of this page