HealthNews

कही आप भी तो नही खा रहे मिलावटी आटे की रोटी, ऐसे करें पहचान

इन दिनो बाजार मे कई खाद्य सामग्रियों मे मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। दूध, घी, मावा, हल्दी, चीनी, नमक आदि विभिन्न् तरह की खाद्य सामग्रियों मे किए जाने वली मिलावट की खबरे लगातार सामने निकलकर आती रहती है। इन मिलावटी ,चीजों का सेवन करने से आपको स्वास्थय से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वही बाजार मे अक्सर देखने मिलता है कि कई दुकानदार आटे मे मिलावट करके उसको बेचते हैं। अगर आप भी इन मिलावट आटे से बनी रोटियो का सेवन करते है तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको कई तरह की बिमारियों भी हो सकती है। इसी कड़ी मे आज हम आपको उन तरीको के बारे मे बताने जा रहे है। जिनकी मदद से आप मिलावटी आटे की पहचान कर सकेंगे।

 ऐसे करें असली आटे की पहचान…..

आटे मे की गई मिलावट का पता आप एक गिलास मे पानी लेकर कर सकते है। इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेकर उसमें एक चम्मच आटा डालना है। इसके बाद इसे दस सेकेंड के लिए छोड़ देना है। अगर आपका आटा शुध्द हुआ तो भारी हाने की वजह से वही गिलास मे नीचे बैठ जाएगा। वही अगर आटे मे मिलावट की गई है तो वह पानी के उपर तैरता रहेगा।

विज्ञापन

नींबू की मदद से भी लगा सकते है मिलावट का पता

इसके अलावा आप नींबू की मदद लेकर भी आटे मे की गई मिलावट का पता कर सकते है। इसमे आपको एक चम्मच आटा लेकर उसमें नींबू निचोड़ना है। ऐसे करने के बाद अगर आटे में नीबूं रस की बूंदे बुलबुले बनाती है तो इस बात की बड़ी सभावना है की आटे मे मिलावट को अंजाम दिया गया है।

इसके अलावा आप बाजार मे आटा खरीदते समय उसको देखकर भी उसमें की गई मिलावट के बारे मे पता कर सकते है। अगर आटा दिखने मे साफ नही है तो समझ जाईये कि उसमें मिलावट की गई है।

Back to top button

You cannot copy content of this page