Jabalpur

अल्पसंख्यक बाहुल्य वार्डों का गुस्सा फूटा, बिजली विभाग कार्यालय का रात 2 बजे घेराव

एक तरफ मौसम की मार है, दूसरी तरफ बिजली विभाग की मनमानी है। दोनों की बीच चक्की की तरह पिस रहे हैं ठक्करग्राम और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के हजारों रहवासी। बीते 2 महीने से अघोषित बिजली कटौती का दौर जारी है। शनिवार देर रात जब लाईट गोल हुई तो यहां के बाशिंदों का गुस्सा फूट पड़ा। ठक्कर ग्राम वार्ड के पार्षद गुलाम हुसैन और कांग्रेस नेता आबिद मंसूरी के नेतृत्व में रात में २ बजे इंदिरा मार्केट पावर हाउस का यहां के युवाओं ने घेराव कर दिया।

Advertisement

ठक्करग्राम और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के लोग देर रात २ इंदिरा मार्वेâट पावर हाउस के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गये। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग डटे रहे और बिजली अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की। अधिकारियों के द्वारा समस्या के स्थाई समाधान के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

पार्षद गुलाम हुसैन ने यहां कहा कि बीते 2 महीने से ठक्कर ग्राम और शास्त्री वार्ड की जनता बिजली विभाग की मनमानी से परेशान है। हफ्ते में कम से कम 19 बार लाईट गोल होती है। कभी आधे घंटे में आती, कभी चार चार घंटे नहीं आती। लगातार शिकायत के बाद भी बिजली कर्मी समस्या हल नहीं कर रहे। आज जब उमस भरी गर्मी है, तब भी रात में लाईट गोल है और लोग सड़क पर बैठने को मजबूर हैं।

आबिद मंसूरी ने कहा, शहर के दूसरे हिस्सों जहां बिजली विभाग निर्बाध सप्लाई कर रहा है तो वहीं शहर के गरीब इलाकों के साथ पक्षपात बरता जा रहा है। यहां के खम्बों और लाईनों का सालों से मेन्टीनेंस नहीं हुआ है। जिसकी वजह वोल्टेज, ट्रिपिलिंग, बार बार लाईन खराब होना जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इस सबके चलते यहां के गरीबों के घर के इलेक्ट्रिक उपकरण भी खराब हो रहे हैं तो वहीं गर्मी और उमस में बिजली गुल की समस्या अलग हैं।

प्रर्दशन कर रहे लोगों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि यदि समस्या का स्थाई निदान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page