Jabalpur

सैय्यद ताहिर अली ने पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड ग़ाज़ी नगर शासकीय स्कूल में किया ध्वजारोहण

  • शिक्षा और आजादी के महत्व पर दिया संदेश

जबलपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित शासकीय उर्दू प्राथमिक स्कूल, गाजी नगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार सुबह 7 बजे पूर्व पार्षद सैय्यद ताहिर अली ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर सैय्यद ताहिर अली ने शिक्षा और आजादी के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा समाज और देश की तरक्की की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और अच्छे संस्कार देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और लाखों लोगों की कुर्बानियों के बाद मिली है। इसलिए हमें आजादी की कद्र करते हुए देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में मोहम्मद जिया, मोहम्मद इकबाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page