Jabalpur

JABALPUR: मंदिर में चोरी करने वाले, दुकानों पर हमला करने वाले और ‘आधारताल का माहौल’ बार बार खराब करने वाले गिरफ्तार हों… शहरवासियों ने किया एसपी आफिस का घेराव

अधारताल…
अधारताल सिर्फ जबलपुर का एक इलाका नहीं है।
अधारताल अमन का टापू है…
अधारताल भाईचारे का केंद्र है।
और संस्कारधानी जबलपुर के संस्कारों की जननी और शुरुआत का पॉइंट भी अधारताल ही है।

लेकिन बीते कुछ महीनों में जिस तरह से लगातार एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें दो वर्गों के बीच नफरत और तनाव पैदा करने की कोशिश साफ नजर आ रही है, वह निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

इसी चिंता को लेकर सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में शहरवासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

लोगों ने यहां प्रदर्शन किया, धरना दिया और पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी मांगें रखीं।

शहरवासियों का साफ कहना था कि पुलिस यह पता लगाए कि आखिर कौन लोग हैं, जो लगातार अधारताल के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे तत्वों की पहचान होनी चाहिए।
उनके मकसद की पहचान होनी चाहिए।
और अगर कोई व्यक्ति या समूह जानबूझकर शहर के अमन और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।

सांप्रदायिक सद्भाव बचा रहे, हम लोग इसके लिए आए हैं: दिनेश यादव

हम सब हिंदू-मुस्लिम एक साथ चलते चले आए हैं: मतीन नंसारी

कभी चाय जेहाद, कभी Murga जेहाद के नाम पर परेशान कर रहे हैं : मंगन सिद्दीकी

लगातार घटनाएं हो रही हैं। पुलिस निष्क्रिय बैठी है: Advocate Shabab Khan

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से तीन मांगें पुलिस अधीक्षक के सामने रखी गईं।

पहली मांग
अधारताल के प्राचीन और प्रसिद्ध पंचमठा मंदिर में हुई चोरी और प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई करे। दोषियों की जल्द पहचान हो और उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

दूसरी मांग
बीते दिनों जिस तरह एक वर्ग विशेष की दुकानों को कुछ असामाजिक तत्वों के झुंड ने निशाना बनाया, तोड़फोड़ की और मारपीट की, उस मामले में आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।

और तीसरी और सबसे अहम मांग
पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच करे कि आखिर वे कौन लोग हैं, जो अधारताल में लगातार ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे दो वर्गों के बीच तनाव पैदा हो और अमन-मोहब्बत का माहौल खराब हो।

असामाजिक तत्वों पर लगे NSA : आजम खान

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि अधारताल जबलपुर शहर का एंट्री पॉइंट है।

यहां जो हवा और फिजा बनेगी, उसका असर पूरे शहर पर पड़ेगा।

इसलिए अधारताल में किसी भी तरह की नफरत या तनाव की कोशिश को शुरुआत में ही रोकना जरूरी है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चाहे आरोपी किसी भी वर्ग या समुदाय से जुड़ा हो, कानून के मुताबिक निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद प्रदर्शन और धरना समाप्त हुआ।

सबको साथ आना होगा: रिजवान अली कोटी

दोषियों पर तत्काल कार्यवाही हो : तौफ़ीक़ खान

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता – दिनेश यादव, मती नंसारी, चमनपासी, गुड्डू नबी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सैयद ताहिर अली, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ इकबाल, युकां नेता सचिन रजक, पार्षद – अख्तर अंसारी, याकूब अंसारी, वकील अंसारी, पूर्व पार्षद आजम खान, लईक अहमद राजू, इस्तियाक अंसारी, युवा समाज सेवी – तौफीक खान, अशरफ मंसूरी, एड मोहम्मद अलतमश, एड परवेज अखतर सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे.

सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इन मामलों में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और अधारताल में अमन और भाईचारे के माहौल को बनाए रखने के लिए आगे क्या कदम उठाती है।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page