लोकसभा चुनाव 2024National

इन कारणों से कांग्रेस के काबिल नेता पार्टी से दूर हो रहे हैं

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच बीते 24 घंटे के अंदर कांग्रेस के 3 कद्दावर लोगों ने पार्टी छोड़ दी है। बॉक्सर विजेंदर सिंह, पूर्व सांसद संजय निरूपम और प्रवक्ता गौरव वल्लभ का पार्टी छोड़ना पार्टी के लिए बहुत बड़ा सेटबैक है। ठीक चुनाव के मौके पर इन नेताओं का पार्टी से मुंह मोड़ना पार्टी के नेतृत्व की कमजोरियों को उजागर कर रहा है। गौरव वल्लभ और संजय निरूपम दोनों ने पार्टी के उन अंतर्विरोधों की चर्चा की है जिसके चलते उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी। हालांकि दोनों ने कांग्रेस को लेकर कोई नई बात नहीं जाहिर की है। 

कांग्रेस से जाने वाले नेता कई सालों से वहीं बात दुहरा रहे हैं पर कोई एक्शन होता नहीं दिखता है। अब सोशल मीडिया में लोग यह भी कहने लगे हैं कि इस तरह कांग्रेस में केवल गांधी परिवार ही बचेगा।

गांधी परिवार की सुप्रीम

कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार के अलावा किसी की नहीं चलती है। अगर कोई नेता गांधी परिवार के गुड बुक में जगह बनाने में असफल हैं, तब आपकी तरक्की कांग्रेस में संभव नहीं है।  

1 से लेकर 10 तक सिर्फ राहुल

कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी चाहे कितनी बार भी फेल हो नेतृत्व उनके पास ही रहेगा। ऐसा नहीं है कि पार्टी में नेताओं की कमी है। अगर गांधी परिवार के अंदर के लोगों को ही आगे बढ़ाना हो तब भी कई लोग हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा को आगे बढ़ाने के नाम पर पार्टी को सांप सूंघ जाता है।  वरुण गांधी बीजेपी में रहते हुए नरेंद्र मोदी को टार्गेट करते रहे इसी उम्मीद में कि कांग्रेस उन्हें जरूर जगह देगी। पर ऐसा संभव नहीं हुआ।

जब-जब पार्टी को जरुरत राहुल गांधी गायब

राहुल गांधी पर शुरू से ही आरोप रहा है कि जब पार्टी की जरूरत होती है, तब वे गायब हो जाते हैं। जब पार्टी किसी विशेष अभियान की तैयारी कर रही होती है, तब राहुल विदेश यात्रा पर होते हैं। राहुल ने पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खूब मेहनत की। जाहिर है कि उनकी मेहनत का परिणाम भी देखने को मिला। पर राहुल गांधी की मेहनत में निरंतरता नहीं दिखाती है। जबकि उनका मुकाबला पीएम मोदी और शाह से हैं जो कि बीजेपी के 24 गुणा 7 राजनीति करने वाले से है।

विज्ञापन

विचाराधारा को लेकर पार्टी के अंदर कन्फ्यूजन

कांग्रेस पार्टी में विचारधारा के नाम पर बुरी तरह कन्फ्यूज है। पार्टी छोड़ने वाले गौरव वल्लभ कहते हैं कि एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं। यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक खास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है।  

जमीन से कट चुका हैं पूरा गांधी परिवार

पूर्व कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने अपने त्याग पत्र में लिखा,पार्टी का जमीन कनेक्ट पूरी तरह से टूट चुका है, जो नए भारत की आकांक्षा को बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही है। इस कारण न पार्टी सत्ता में आ पा रही और ना ही मजबूत विपक्ष की भूमिका ही निभा पा रही है। इससे मेरे जैसा कार्यकर्ता हतोत्साहित होता है। बड़े नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी पाटना बेहद कठिन है, जो कि राजनैतिक रूप से जरूरी है।    

Back to top button

You cannot copy content of this page