Cricket

धोनी इस आईपीएल 2024 के बाद शायद ही मैदान पर नजर आयें


आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का ये अंतिम आईपीएल है। इसके सत्र के बाद उनका खेल को अलविदा कहना तय है। धोनी ने इसके संकेत भी दे दिये है। इस सत्र से पहले उन्होंने कप्तानी भी इसी कारा छोड़ दी थी। पिछले कुछ वर्षों से उनके आईपीएल से संन्यास की योजना भी चल रही है पर टीम को सही नेतृत्व नहीं मिल पाने के कारण वह टीम के साथ बने हुए हैं।

पिछले साल उन्होंने टीम को पांचवां खिताब दिलाया था जबकि उससे पहले साल 2022 सत्र में रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी गई थी पर वह फैसला गलत साबित हुआ मजबूरन धोनी को बीच में ही कप्तानी संभालनी पड़ी। वहीं इस बार रुतुराज गायकवाड़ को उन्होंने कप्तानी सौंपी है। जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब धोनी बिना किसी हिचक के संन्यास ले सकते हैं। धोनी ने सबसे ज्यादा मैचों 226 मैचा में कप्तानी की है और 100 से ज्यादा मैच जीते हैं। उनकी कप्तानी में उनकी टीम ने 133 मैच चेनई सुपर किंग्स ने 128 और राइजिंग पुणे सुपर सुपरजाएंट्स ने 5 जीते हैं। धोनी के रहत ही चेन्नई सुपर किंग्स 10 बार फइनल में पहुंची और 5 बार खिताब अपने नाम किया।

2024 अब गायकवाड़ को कप्तानी सौंपना और उनका सफल होना दिखाता है कि धोनी के संन्यास का सही समय आ गया है। वहीं सीएसके के ही सदस्य रहे सुरेश रैना ने कहा , मुझे धोनी ने कहा था, मैं एक बार और ट्रॉफी जीतकर उसके बाद एक साल तक और खेलूंगा। पिछले साल सुपर किंग्स ने ट्रॉफी ही जीती थी और धोनी ने कहा था कि वह एक साल और खेल सकते हैं। ऐसे में हो सकता है कि यह वह साल हो जब धोनी फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह डालें।

विज्ञापन

आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय

दिल्ली कैपिल्स के खिलाफ हुए एक अहम मुकाबले में अपनी आक्रामक पारी के साथ ही धोनी ने एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। धोनी ने इस मैच में 16 गेंद पर 37 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए और 4 चौके लगाये। धोनी अपनी इस आक्रामक पारी के साथ ही आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाजी बन गये हैं। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा नंबर एक पर हैं। रोहित के नाम 261 छक्के हैं। वहीं धोनी के नाम अब 242 छक्के हो गये हैं जबकि विराट कोहली के नाम 241 छक्के हैं। वहीं आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूनिया भर के बल्लेबाजों में धोनी पांचवें नंबर पर आ गये हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम सबसे अधिक 357 छक्के हैं।

रोहित ने आईपीएल में धोनी से ज्यादा छक्के लगाए हैं। दोनों के बीच 19 छक्कों का अंतर है। ऐसे में धोनी का रोहित से आगे निकलना संभव नजर नहीं आता है पर विराट कोहली के साथ उनका मुकाबला जारी रह सकता है क्योंकि दोनो के बीच केवल एक छक्के का अंतर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियन बैटर डेविड वॉर्नर के नाम 234 छक्के हैं और वह भी इनके करीब आ सकते हैं। वार्नर सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड, सुरेश रैना और आंद्र रसेल भी 200 से अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।


Back to top button

You cannot copy content of this page