Nationalलोकसभा चुनाव 2024

इंस्टाग्राम में राहुल गांधी की जबरदस्त लोकप्रियता

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी एंग्री मैन की तरह आम जनता के बीच में लोकप्रिय हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान वह जहां-जहां सभाएं ले रहे हैं। वहां पर भारी भीड़ जमा हो रही है। कांग्रेस के न्याय पत्र और घोषणा पत्र के साथ-साथ, राहुल गांधी की भाषण शैली भी आम जनता को पसंद आने लगी है। वचन पत्र वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 19 लाख लोगों ने देखा है। वही 10000 से अधिक लोगों ने ईमेल के माध्यम से अपने सुझाव भेजे हैं। 2 लाख लोगों ने सोशल मीडिया में अपने कमेंट लिखे हैं

राहुल गांधी की आक्रामक शैली लोगों के बीच में काफी पसंद की जा रही है। आक्रामक होने के बाद भी बीच-बीच में उनके चेहरे में जो मुस्कुराहट होती है। उसे भी सोशल मीडिया में बड़ा पसंद किया जा रहा है। जिस तरीके से वह अपनी बात सभाओं में रखते हैं। साफगोई के साथ अपनी बात कहते हैं। उसके कारण वह अपने प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

एक समय ऐसा भी था, जब मीडिया ने उन्हें पप्पू साबित कर दिया था। पप्पू की इमेज से बाहर निकलकर पिछले 1 वर्ष में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले में खड़े होकर उन्हें कड़ी चुनौती देते हुए दिख रहे हैं। इस समय राहुल गांधी विश्वसनीयता के साथ सोशल मीडिया में अपने प्रशंसकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

Advertisement
Back to top button

You cannot copy content of this page