Advertisement
National

राहुल गांधी ने की घोषणा: वायनाड में कांग्रेस बनाएगी पीडि़तों के घर

वायनाड । केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात 2 बजे से 4 बजे के बीच लैंडस्लाइड की 4 घटनाएं हुई थीं। चार गांव बह गए थे। हादसे के चौथे दिन सेना ने 4 लोगों को जिंदा निकाला। इनमें दो महिला और पुरूष हैं। चारों एक ही परिवार के हैं। ये पदावेट्टी कुन्नू में फंसे हुए थे। हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 318 हो गई है। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि हादसे के चार दिन बाद भी 206 लोग लापता हैं। सेना अब मोबाइल के लास्ट लोकेशन के हिसाब से लोगों को ढूंढऩे का काम कर रही है। वही वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि यहां कांग्रेस पीडि़तों के लिए मकान बनवाएगी।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 1 अगस्त को वायनाड पहुंचे थे। दोनों ने प्रभावित लोगों से बात की। चूरलमाला और मेप्पाडी में एक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्चुरी भी पहुंचे। शुक्रवार को राहुल गांधी राहत कार्य को लेकर पार्टी नेताओं और मेप्पाड़ी ग्राम पंचायत के डेलिगेशन से मिले। राहुल गांधी ने वायनाड लैंडस्लाइड का मुद्दा दिल्ली में उठाने की बात कही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां 100 से ज्यादा घर बनाएगी। केरल ने एक ही इलाके में ऐसी त्रासदी नहीं देखी। राहुल ने कहा कि यह देखना दुखद है कि कितने लोगों ने अपने परिवार और घरों को खो दिया है। आज मुझे वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा मेरे पिता के निधन के समय हुआ था। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लडऩे वाली हैं।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page