Advertisement
JabalpurNews

कर्तव्य पथ पर कुरबान हुये प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे, तिलवारा घाट पर दी गई पुलिस सम्मान सलामी

 जबलपुर। थाना लार्डगंज अंतर्गत यादव कॉलोनी पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे   27 अगस्त की रात अपने दल के साथ एक आरोपी की तलाश में गए थे। इसी दौरान अंधमुक बायपास के पास सर्विस रोड पर एक बोलेरो वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिंदे को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई

28 अगस्त को प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे के पार्थिव शरीर को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए तिलवारा घाट लाया गया। इस दौरान जबलपुर पुलिस ने शोक सलामी दी।

Advertisement

यहां पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.), और पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय आघात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

[dflip id=”12676″][/dflip]

बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/अपराध) जितेन्द्र सिंह, सभी नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, कंट्रोल रूम प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे सम्मान के साथ शिंदे को अंतिम विदाई दी गई।

पुलिस महकमे में शोक की लहर

प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे की असमय मौत से पुलिस विभाग में गहरा शोक है। साथी कर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और बहादुर जवान बताया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिंदे की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page