Advertisement
JabalpurMadhya Pradesh

जबलपुर : तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

मझगवां के जौली गांव में दर्दनाक हादसा

जबलपुर – मझगवां थाना क्षेत्र के जौली गांव में रविवार को तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। दोनों बच्चों के शव तालाब में तैरते हुए मिले, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जौली गांव के रहने वाले 8 वर्षीय शिवा तोमर और 7 वर्षीय शिवम गौड़ रविवार को दोपहर में खेलने के लिए बाहर गए थे। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों और गांववासियों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह दोनों बच्चों के शव तालाब में मिले, जिससे गांव में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

Advertisement

एक ही स्कूल के दोस्त

शिवा और शिवम दोनों एक ही स्कूल में कक्षा पहली और दूसरी के छात्र थे और अच्छे दोस्त थे। वे अक्सर एक साथ घूमने और खेलने जाते थे। रविवार को छुट्टी के दिन, दोनों तालाब में नहाने गए थे। हालांकि, वे तैरने में माहिर नहीं थे, फिर भी उन्होंने तैरने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश डूब गए।

कपड़े मिलने पर संदेह

जब बच्चों की तलाश जारी थी और कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गांववाले तालाब के पास उनकी खोजबीन कर रहे थे, तभी वहां बच्चों के कपड़े मिले, जिससे यह आशंका जताई गई कि दोनों तालाब में डूब गए हैं। कुछ समय बाद, दोनों बच्चों के शव तालाब में तैरते हुए मिले।

विज्ञापन

गांव में शोक की लहर

गांववालों का कहना है कि तालाब के किनारे उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे बच्चों को मदद मिलने में देरी हो गई। रविवाद का दिन होने के कारण तालाब के आसपास कोई नहीं था, जिससे बच्चों को तैरने में मुश्किल का सामना करना पड़ा और वे डूब गए। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है।

Back to top button

You cannot copy content of this page