राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने ताहिर अली को भेजा नगर निगम

मोतीलाल नेहरू वार्ड के पूर्व पार्षद सैय्यद ताहिर अली अब एक बार फिर नगर निगम सदन में गूंजते नजर आएंगे। पिछले चुनाव में आरक्षण के फेर में उलझ कर चुनाव लड़ने से महूरम रहे, ताहिर को राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने नगर निगम में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। गौरतलब है कि वर्तमान में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पिछले नगर निगम कार्यकाल में सदन में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के प्रतिनिध थे।

नगर निगम में महापौर के भाजपा में जाने के बाद और लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हुई इस नियुक्ति को राज्यसभा सांसद और नगर कांग्रेस की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। सैयद ताहिर अली ने नगर निगम में प्रतिनिधि नियुक्त होने पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का आभार व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने कहा है कि वह श्री तंखा और कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया है कि नगर निगम सदन में वो विपक्ष और मुस्लिम समाज की मजबूत अवाज बनकर खड़े होंगे।
26 सालों से राजनीति में सक्रीय
गौरतलब है की ताहिर अली छात्र राजनीति के दौर से ही श्री तंखा से जुड़े हुए हैं। छात्र संघ, युवा कांग्रेस से लेकर कांग्रेस तक, उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया है। वही मोतीलाल नेहरू वार्ड से उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा और जीता था। पिछले चुनाव में आरक्षण के फेर में उलझ कर चुनाव नहीं लड़ पाए। लेकिन अब श्री तंखा ने उनको अपना प्रतिनिधि बनाकर नगर निगम भेजा है।