नए कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल में समर्पित कांग्रेसजनो को सम्मान मिलने की उम्मीद

कांग्रेस के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जबलपुर में कांग्रेस को मजबूत करने के अपने सफ़र पर निकल चुके हैं। उनके सामने सिर्फ एक लक्ष्य है, जबलपुर कांग्रेस को वहां पहुंचाना है, जहां वह 30 साल पहले थी।
अपने इसी लक्षय के तहत, सौरभ ऐसे कांग्रेस नेताओं से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। जिन्होंने ईमानदारी से दशकों कांग्रेस की सेवा की है। लेकिन फिर भी साइड लाइन कर दिए गए हैं। ऐसे समर्पित कांग्रेसियों को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश नए अध्यक्ष कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने अशफ़ाकउल्ला खां वार्ड के कांग्रेस नेता शमीम गुड्डू अंसारी से उनके घर जाकर मुलाकात की। यहां शमीम ने भी उनका फूल मालाओं से दिल खोलकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्तार अंसारी, आजम, आकिब अंसारी, ताबिश अंसारी भी मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने शमीम गुड्डू के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। उनसे तन मन धन के साथ कांग्रेस के लिए फिर सक्रिय होने का आह्वान किया। जिस पर शमीम ने अपने अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि वो अपनी पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के लोकसभा अभियान का हिस्सा बनेंगे। जन-जन तक राहुल गांधी का पैगाम पहुंचाने के लिए पहले से भी ज्यादा मेहनत करेंगे।
गौरतलब है कि शमीम पिछले करीब 28 सालों से राजनीति में सक्रिय है। एक ईमानदार कांग्रेसी के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। नगर निगम चुनाव के दौरान हुए कुछ मतभेदों के चलते वो आहत बताए जाते थे। जिसके बाद से वह सक्रिय राजनीति से दूर थे। अपने इस समर्पित साथी को दोबारा एक्टिव करने के लिए आज सौरव चलकर उनके घर पहुंचे। उम्मीद की जा रही है की सौरभ की नगर कांग्रेस में समर्पित और निष्ठावान कांग्रेस जनों को उनका वाजिब सम्मान जरूर मिलेगा।