Advertisement
Jabalpur

जर्जर भवनों को गिराने का काम शुरु | मौसम खुला जनजीवन सामान्य

जबलपुर। बारिश की लगातार झड़ी के बाद जर्जर मकानों के गिरने से हुए हादसों के बाद जिला प्रशासन चेता। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा सोमवार को निगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत और तमाम एंजेसियों को जर्जर भवन चिन्हित कर उन्हें गिराने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके फौरन बाद नगर निगम आयुक्त ने रात में ही अधिकारियों की बैठक लेकर इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए।

मंगलवार को सुबह से ही जर्जर भवनों को चिन्हित करने का काम शुरु हो गया था। करीब 92 भवनों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 22 भवनों को गिरा दिया हैं।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

छुटपुट वर्षा के आसार बरकरार, तापमान में उछाल

पिछले चार दिनों से हो रही वर्षा के बाद जगह-जगह पानी भर गया था। मौसम खुलते ही बाजारों में रौनक लौट आई। जनजीवन सामान्य हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि हवा के कम दबाव का क्षेत्र आगे खिसक जाने से बारिश कमजोर हुई है। लेकिन छुटपुट वर्षा का दौर जारी रहेगा। 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। १ जून से अब तक कुल वर्षा लगभग ३३ इंच दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष आज के दिन 01.06 मिमी वर्षा हुई थी और कुल वर्षा 900.4 मिमी दर्ज की जा चुकी थी।

विज्ञापन

Back to top button

You cannot copy content of this page