Advertisement
JabalpurNews

जबलपुर: ऑपरेशन सिंदूर में देश के वीर जवानों की रक्षा हेतु मातृशक्तियों ने की कामना

जबलपुर। उत्तर मध्य विधानसभा अंतर्गत हनुमानताल जैन धर्मशाला में विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के द्वारा वृहद स्तर पर सुहागलों का आयोजन करवाया गया एवं बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने उपस्थित होकर भारतीय सेना के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर में देश के वीर जवानों की रक्षा हेतु कामना की। इस दौरान 800 से अधिक मातृशक्तियों द्वारा सुहागलों का पूजन किया गया।

उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने बताया कि आज देश के निर्णायक मोड़ पर खड़ा हुआ है जहां पर संपूर्ण देशवासी अपने देश के वीर जवानों के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से किए जा रहे अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम को देख रहे हैं ऐसे कठिन समय में हमारे देश के वीर सपूतों की रक्षा हेतु 800 से अधिक मातृशक्तियों ने सुहागलों के माध्यम सिंदूर का पूजन किया तथा ये प्रार्थना की कि मेरा सुहाग तो सुरक्षित रहे तथा साथ ही साथ मेरी उस बहन का सुहाग भी सुरक्षित रहे जो इस देश की सीमाओं की रक्षा के लिए आज सरहद पर डटा हुआ है।

Advertisement

इस दौरान सुधा तिवारी,अभिलाषा रजक,मोना साहू,श्वेता गोटियां,कल्पना तिवारी, कृष्णा यादव आदि बड़ी संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित हुई।

विज्ञापन

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page