JabalpurMadhya PradeshNews

बेमिसाल बेटियां सीरीज : 10 वीं क्लास में मक्का नगर की नाजिया ने हासिल किये 91.8 फीसद नम्बर.. कलेक्टर बनकर करेंगी देश की सेवा

मै सिविल सर्वेंट बनूंगी मै देश सेवा करुंगी यह कहना है नाजिया खान का जिन्होने कक्षा 10 वी में शानदार कामयाबी हासिल की है।

मक्का नगर गली नम्बंर 3 में रहने वालें जनाब कमरुज्जमा उर्फ पप्पू खान केबल नेर्टवक वालें और दाविस्ता अफरोग नगमा की बेटी नाजिया खान ने 10 वी बोर्ड के इम्तिहान में 91.8 प्रतिशत से ज्यादा नंबरो से कामयाबी हासिल की है। उन्होने हिंदी व सोशल साइंस में सर्वाधिक 94-94 अंक हासिल कर बता दिया की एज्यूकेशन फील्ड में मुस्लिम छात्रांए भी अब किसी से पीछे नही रहने वाली है।

नाजिया कहती है की अब वह आगे की पढ़ाई भी इसी तरह कड़ी मेहनत और लगन से कर कक्षा 12 वी में इसी तरह की कामयाबी हासिल करेगी और आगे चलकर कलेक्टर बनेंगी।

लिटिल किंगडम स्कूल अमखेरा जबलपुर की छात्रा नाजिया को इंग्लिश में 87, साइंस 86 व मैथ्स 78 अंक मिलें है।

नाजिया की शानदार कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार को उम्मीद है की नाजिया इसी तरीके से कड़ी मेहनत करेंगी और एक दिन जरुर अपना सपना पूरा करेंगी।

विज्ञापन

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page