
बलपुर, 30 मई 2025। कांग्रेस की ऐतिहासिक “जय हिंद सभा” का आयोजन कल, 31 मई को सुबह 11 बजे, जबलपुर के शहीद स्मारक मैदान, गोल बाजार में किया जाएगा। इस जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कार्यक्रम को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सभा की तैयारियों और उद्देश्य को लेकर आज समदड़िया होटल, बराट रोड पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक संजय शर्मा, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, एवं विधायक लखन घनघोरिया ने पत्रकारों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और भूपेश बघेल कल सुबह विशेष विमान से जबलपुर (डुमना एयरपोर्ट) पहुंचेंगे और वहां से सीधे शौर्य स्मारक, छावनी जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोनों नेता जय हिंद सभा में भाग लेंगे।
सभा में उपस्थित रहेंगे ये प्रमुख नेता:
- श्री हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी
- श्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री
- श्री जीतू पटवारी, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी
- श्री उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष
- श्री विवेक तन्खा, राज्यसभा सांसद
- श्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री
सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
जय हिंद सभा के प्रमुख उद्देश्य:
- ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को सम्मान और श्रद्धांजलि।
- राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र सरकार की विफलताओं को उजागर करना।
- अमेरिका और भारत सरकार की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठाना।
- मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के सेना-विरोधी बयानों का विरोध।
- भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज़ को बुलंद करना।
मौसम और सुरक्षा:
मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे आयोजकों की चिंता बढ़ी है, लेकिन सभा स्थल पर विशाल वाटरप्रूफ डोम लगाया गया है ताकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो।
वीवीआईपी नेताओं की मौजूदगी के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
नागरिकों से अपील:
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने जबलपुरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शहीदों को समर्पित इस सभा में शामिल हों और देशहित की आवाज़ को बुलंद करें।
📅 दिनांक: 31 मई 2025
🕚 समय: प्रातः 11 बजे
📍 स्थान: शहीद स्मारक, गोल बाजार, जबलपुर