Advertisement
Jabalpur

रजा मेटल इंडस्ट्री में ब्लास्ट, 1 किलोमीटर दूर तक के मकान हिले

जबलपुर का खजरी बायपास बम धमाकों की कई आवाज से दहल उठा, धमाका इतना जोरदार था कि 1 किलोमीटर दूर स्थित मकानों में दरारे आई हैं। यह खौफनाक घटना खजरी के रजा मेटल इंडस्ट्रीज में हुई है।  धमाके के बाद पूरा कारखाना जमींदोज हो गया। कितने लोग मरे हैं इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कई लोग दबे होने की आशंका है। धमाके के बाद 200 मीटर दूर तक मानव अंगों के टुकड़े मिले हैं। जिससे माना जा रहा है मौते हुई हैं।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार खजरी खिरिया बायपास स्थित कबाड़खाना में दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा संस्थान के स्क्रेप सहित एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमका इतना जोरदार था कि कबाड़खाने का लोहे से निर्मित उपरी शेड उड़कर दूर जा गिरा और दिवारें टूटकर मौके पर गिर गईं। कबाड़खाना में हुए ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारियों ने पाया कि परिसर में सुरक्षा संस्थानों के स्क्रेप बड़ी संख्या में थे। 

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

लापरवाही आई सामने

पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि यहां सुरक्षा संस्थानों के स्क्रेप काटने का काम भी होता है। गैस कटिंग मशीन में संवेदनशील स्क्रेप को लापरवाही से काटा जा रहा था। जिससे ब्लास्ट हुआ है। एएसपी सोनाली दुबे ने बताया, घटना स्थल अभी गर्म है, जिससे जमीनी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। मलबे के नीचे और विस्फोटक होने की संभावना है। मलबा हटाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई कि यहां सुरक्षा संस्थानों के स्व्रैâप की कटिंग की जाती है। यह भी पता किया जा रहा है गोदाम का मालिक इसके लिये अधिकृत था या नहीं था।

2 मजदूर लापता…

बताया जा रहा है कि हादसे के समय फक्ट्री के अंदर वाले हिस्से में दो मजदूर काम कर रहे थे, वहीं बाहर के हिस्से में 06 मजदूर काम कर रहे थे। बाहर के हिस्से में काम करने वाले मजदूर तो मौजूद हैं। लेकिन अंदर काम करने वाले मजदूर लापता बताए गये हैं। माना जा रहा है कि यह मजबूर मलबे में दबे हुये हैं। पुलिस ने मलबा हटाने का कार्य शुरु किया है। अनुमान के मुताबिक 2 या अधिक लोगों की मौत की संभावना है।

भूकंप की रही चर्चा

रजा मेटल्स खजरी-खिरिया में धमाका इतना तेज था कि आसपास जितने भी क्षेत्र हैं, वहां तक आवाज पहुंची। जिसे सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए और काफी देर तक यह चर्चा रही कि संभवत: कहीं भूकंप आया और कहीं कोई बड़ा नुकसान हुआ। हालांकि कुछ देर बाद स्पष्ट हो गया कि भूंकप नहीं बल्कि कबाड़खाना में धमाका हुआ है।

विज्ञापन

देर से पहुंची फायर और पुलिस

लोग इस बात को लेकर भी आक्रोशित दिखे कि घटना के तत्काल बाद पुलिस और दमकल अमले को सूचना दे दी गई। इसके बावजूद भी दोनों ही विभाग के कर्मचारियों ने उतनी तत्पर्ता नहीं दिखाई, जितने की जरूरत थी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कर्मियों के सामने इस बात का विरोध भी प्रकट किया।

Back to top button

You cannot copy content of this page