JabalpurNews

ट्रैफिक जाम की कहानी खत्म! जबलपुर को 23 अगस्त को दमोह नाका से मिलेगा नया तोहफा – MP का सबसे बड़ा फ्लाईओवर!

जबलपुर, 8 अगस्त 2025 (BAZ NEWS)। मध्यप्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जबलपुर को प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। आगामी 23 अगस्त शनिवार को जबलपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दमोहनाका से मदनमहल तक बने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े (फ्लाई ओवर ब्रिज) एलीवेटेड कोरिडोर का लोकार्पण करेंगे|

यह फ्लाईओवर दमोहनाका से मदनमहल तक लगभग 5.7 किलोमीटर लंबा है और इसे मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक तकनीक से निर्मित एलीवेटेड कोरिडोर बताया जा रहा है। इस परियोजना में केबल स्टे ब्रिज तकनीक का भी उपयोग किया गया है, जो रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरते हुए न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि देखने में भी अत्यंत आकर्षक है।

Advertisement

राज्य को मिलेगी नई पहचान, जबलपुर को विकास की नई रफ्तार

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उद्घाटन के लिए उन्हें आमंत्रित किया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसी दौरान 23 अगस्त की तारीख को फाइनल किया गया।

श्री राकेश सिंह ने बताया कि –

“यह फ्लाईओवर जबलपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे शहर के भीतर यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं यह प्रोजेक्ट जबलपुर को एक स्मार्ट सिटी के रूप में नई पहचान दिलाएगा।”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के सफल निर्माण और समय पर पूरा होने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही जबलपुर की जनता को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।


विशेषताएं:

  • लागत: लगभग ₹1100 करोड़
  • लंबाई: लगभग 5.7 किमी
  • प्रारंभ-बिंदु: दमोहनाका
  • अंत-बिंदु: मदनमहल
  • तकनीक: केबल स्टे ब्रिज, एलिवेटेड कोरिडोर
  • लाभ:
    • रेलवे स्टेशन के ऊपर से निर्बाध ट्रैफिक
    • शहर के मुख्य ट्रैफिक प्वाइंट्स को कनेक्टिविटी
    • सुगम, सुरक्षित और तेज यातायात
    • शहर की सुंदरता में वृद्धि

शहरवासियों में उत्साह, तैयारियां जोरों पर

लोकार्पण कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग तैयारियों में जुट गया है। शहरभर में फ्लाईओवर की लाइटिंग, पेंटिंग और साफ-सफाई का कार्य जारी है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी व्यापक प्लान तैयार किया जा रहा है।


एक नजर में महत्व:

बिंदुविवरण
परियोजना का नामदमोहनाका-मदनमहल एलिवेटेड कोरिडोर फ्लाईओवर
कुल लंबाई5.7 किलोमीटर
निर्माण लागत₹1100 करोड़
उद्घाटन तिथि23 अगस्त 2025
उद्घाटनकर्तानितिन गडकरी, डॉ. मोहन यादव
लाभार्थीजबलपुर शहरवासी, यात्रियों को ट्रैफिक से राहत

यह फ्लाईओवर न केवल जबलपुर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए एक गौरव का विषय बन गया है। शहर की भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए इस कोरिडोर के उद्घाटन का इंतजार अब शहरवासियों को बेसब्री से है।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page