Advertisement
JabalpurNews

Jabalpur Mausam Update: मौसम खुलते ही उमस ने किया बेहाल, पारा भी चढ़ा

जबलपुर । भादों की शुरुआत के साथ ही मानसून सिस्टम कमजोर पड़ गया है। पिछले दो दिनों से बारिश थमने के बाद जबलपुर सहित आसपास के इलाकों में उमस बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। अब तक लगभग 38 इंच बारिश होने के बावजूद धरती की तपन बरकरार है और लोग उमस से परेशान हैं। बुधवार की सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन बीच-बीच में आए बादलों ने उमस को और बढ़ा दिया। पूरे दिन गर्मी का अहसास बना रहा।

कमजोर पड़ा मानसून

पिछले एक हफ्ते से बारिश की रफ्तार धीमी हो गई है। दो दिन तेज बारिश के बाद मौसम खुल गया और उसके बाद से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवाओं का चक्रवात सक्रिय हुआ है, जिससे बादल मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। संभावना है कि आज देर रात तक बादलों की नई खेप जबलपुर पहुंच सकती है, जिससे अगले 24 घंटों में झमाझम बारिश हो सकती है।

तापमान और आर्द्रता का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.04 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर है। हवा में नमी सुबह 82 प्रतिशत और शाम को 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

Advertisement
  • सूर्योदय: सुबह 5:52 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:31 बजे

पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई। 1 जून से अब तक कुल 968.07 मिमी (लगभग 38.12 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इसी दिन तक कुल 1096.0 मिमी वर्षा हो चुकी थी।

पिछले साल की तुलना

पिछले वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 31.09 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.06 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं 5.3 मिमी बारिश भी दर्ज की गई थी। इस बार वर्षा की मात्रा अपेक्षाकृत कम रही है।

अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान

स्थानीय विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तरी हवाएं 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page