Advertisement
JabalpurNews

जबलपुर मौसम अलर्ट : ‘घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड’ से होगी नये साल की शुरुआत

जबलपुर मौसम, 31 दिसंबर 2024: मावठे की बारिश के बाद अब जबलपुर शहर में ठंड और शीतलहर का असर बढ़ने लगा है, जिससे नव वर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद तापमान में गिरावट आई है और सर्द हवाओं ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

नव वर्ष की पूर्व संध्या में जबलपुर का मौसम ठंडा और ठिठुरन भरा रहा। दिन और रात के तापमान में सामान्य से कम गिरावट देखी गई। मंगलवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं, और रात में शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे आसमान से बादल पूरी तरह छंटेंगे, पारा और नीचे जाएगा और कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी छाएगा।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

तापमान में गिरावट और कोहरे की संभावना

स्थानीय मौसम केंद्र के ने को बताया पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर का अधिकतम तापमान 19.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था, वहीं न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। उन्होंने बताया कि हवा में नमी का स्तर प्रातःकाल 98 प्रतिशत और सायंकाल 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। सूर्योदय सुबह 6:52 बजे और सूर्यास्त शाम 5:36 बजे हुआ।

गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड अधिक महसूस हो रही है। पिछले वर्ष, 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस बार से अधिक था।

अगले 24 घंटे में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान जबलपुर का मौसम शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है। उत्तरी पश्चिमी हवाएं 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो ठंड को और बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन

नव वर्ष के पहले दिन ठंड और कोहरे का सामना

नये साल की शुरुआत में जबलपुरवासियों को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम में इस बदलाव से सड़क यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोग खासतौर पर सर्द हवाओं और कोहरे से बचने के लिए उचित तैयारी के साथ घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

कुल मिलाकर, मावठे की बारिश के बाद ठंड की अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, और नव वर्ष का आगाज सर्द मौसम और कोहरे के साथ होगा, जिससे शहरवासी ठंड से बचाव के उपायों में जुटे हुए हैं।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page