
वक्फ़ प्रॉपर्टियों को उम्मीद पोर्टल पर अपडेट कराने के लिए मुस्लिम लीगल ऐड एंड वेलफेयर सोसाइटी ने 26 नवंबर को मुफ्त कैंप का आयोजन किया है। कैंप सुबह 12 बजे से 4 बजे तक बड़ी ईदगाह, रानीताल में लगेगा।
जबलपुर। वक्फ़ प्रॉपर्टियों को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी और दस्तावेज़ों के अभाव के कारण कई प्रॉपर्टियां अपडेट नहीं हो पा रही हैं। भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देशभर की सभी वक्फ़ प्रॉपर्टियों को 04 दिसंबर 2025 तक उम्मीद पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए, मुस्लिम लीगल ऐड एंड वेलफेयर सोसाइटी ने समुदाय के हित में एक सराहनीय पहल की है।
सोसायटी के अध्यक्ष शबाब खान,उपाध्यक्ष रिजवान खान ने बताया सोसाइटी की जानिब से 26 नवंबर 2025 को मुफ्त कैंप का आयोजन बड़ी ईदगाह, रानीताल, जबलपुर किया जा रहा है, जिसमें वक्फ़ प्रॉपर्टियों को उम्मीद पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य बिना किसी शुल्क के किया जाएगा। कैंप का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है।
क्यों ज़रूरी है वक्फ़ प्रॉपर्टी अपडेट करना?
वक्फ़ प्रॉपर्टियाँ मस्जिद, ईदगाह, क़ब्रिस्तान, दर्गाह, मज़ार और अन्य धार्मिक/सामुदायिक संपत्तियों से जुड़ी होती हैं। अनेक बार इनके दस्तावेज़ अधूरे होने या अपडेट नहीं होने के कारण:
- कानूनी विवाद उत्पन्न हो जाते हैं
- सरकारी रिकॉर्ड में ग़लत प्रविष्टियाँ दर्ज हो जाती हैं
- कब्ज़ा या अतिक्रमण का खतरा बढ़ जाता है
- और वक्फ़ बोर्ड के रिकॉर्ड में यह संपत्तियाँ अनचाही स्थिति में चली जाती हैं
उम्मीद पोर्टल पर अपडेट होने से वक्फ़ प्रॉपर्टी सुरक्षित मानी जाती है और उसका आधिकारिक रिकॉर्ड हमेशा उपलब्ध रहता है।
कैंप में लाने होंगे ये दस्तावेज़
सोसाइटी ने मस्जिद कमेटी, ईदगाह/दरगाह/मज़ार और क़ब्रिस्तान से जुड़े लोगों के लिए दस्तावेज़ों की सूची जारी की है। मुख्य दस्तावेज़ निम्न हैं:
1. मस्जिद कमेटी के लिए
- P 1 नियुक्ति खसरा
- P 2 पटवारी खसरा
- रजिस्ट्री एवं लिंक रजिस्ट्री
- टैक्स रसीद
- नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत का नक्शा
- सीमांकन रिपोर्ट (ग्रामीण क्षेत्र)
- रजिस्टर्ड कमेटी दस्तावेज़
2. ईदगाह / दरगाह / मज़ार
- P 1 नियुक्ति खसरा
- P 2 पटवारी खसरा
- रजिस्ट्री एवं लिंक रजिस्ट्री
- टैक्स रसीद
- संबंधित नगर निकाय से जारी नक्शा
- सीमांकन रिपोर्ट
- रजिस्टर्ड कमेटी
3. क़ब्रिस्तान
- P 1 एवं P 2 खसरा
- रजिस्ट्री दस्तावेज़
- टैक्स रसीद
- सीमांकन रिपोर्ट
- रिकार्ड कहाँ उपलब्ध है उसकी जानकारी
सोसाइटी कर रही है क़दम दर क़दम मदद
सोसाइटी के अनुसार, वक्फ़ प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज़ कई बार बिखरे हुए या अधूरे मिलते हैं। लोग प्रक्रिया नहीं जानते, इसलिए अपडेट नहीं कर पाते। इसी वजह से यह कैंप रखा गया है।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह “एक नेक और सामुदायिक भलाई का काम” है। प्रॉपर्टी अपडेट होने से वक्फ़ की संपत्तियाँ सुरक्षित रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
सोसाइटी की टीम
सोसायटी के सचिव फिरोज अंसारी, मासूम खान,जफर खान,शेख अजीम,शफी खान,मोहतिशिम खान मोनू, आदिल खान,रहीस खान आदि ने मसाजिद,ईदगाह, दरगाह, कब्रिस्तान कमेटियों से सहायता शिविर में उपस्थिति की अपील की है।
कैंप स्थल
बड़ी ईदगाह, रानीताल, जबलपुर (मध्य प्रदेश)



