
अरशद क़ादरी, बाज़ मीडिया, जबलपुर। बरकतों और रहमतों से भरे पाक महीने रमज़ान शरीफ़ का समापन हो चुका है और आज शहर सहित पूरे देश में मुस्लिम समाज ईद उल फ़ित्र का त्योहार अकीदत और खुशियों के साथ मना रहा है। एक महीने तक रोज़ा, नमाज़, तिलावत और इबादत में मशगूल रहने के बाद आज ईद की नमाज़ अदा कर अल्लाह का शुक्र अदा किया जाएगा।
शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज़ के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रशासन और कमेटियों द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा गया है, ताकि नमाज़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रानीताल ईदगाह……….
रानीताल ईदगाह में सुबह 10 बजे मुफ्ती ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना डॉक्टर मुशाहिद रज़ा कादरी मुस्लिम समाज को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10:30 बजे नायब मुफ्ती ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत सूफी जियाउल हक कादरी बुरहानी ईद की नमाज़ अदा कराएंगे। हजरत मौलाना इनामुल हक कादरी ने नमाज़ियों से समय पर पहुँचने की अपील की है।
शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर नमाज़ का समय
गोहलपुर मोमिन ईदगाह में ईद की नमाज़ सुबह 8:30 बजे हाफिज मुहम्मद ताहिर साहब अदा कराएंगे।
ईदगाह, सदर बाजार में सुबह 9 बजे हाफिज कारी सुल्तान अशरफी नमाज़ पढ़ाएंगे, जहां कमेटी के अकबर खान सरवर और अब्दुल शफीक कुरैशी ने लोगों से समय से पहले पहुँचने की अपील की है।
उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा ईदगाह में सुबह 10 बजे हाफिज कारी मौलाना अमीर अशरफ नमाज़ अदा कराएंगे। यहां कमेटी के हाजी तौसीफ रज़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी नमाज़ियों से समय की पाबंदी रखने का अनुरोध किया है।
मस्जिद अहले सुन्नत वल जमाआत, दरीखाना पी.एस.एम. में सुबह 8 बजे ईद की नमाज़ अदा की जाएगी।
शिया जामा मस्जिद, फूटाताल में मौलाना सैय्यद हैदर मेहंदी साहब सुबह 9:30 बजे नमाज़ अदा कराएंगे। यहां श्री बाबा जैदी ने समय से पहले पहुँचने की अपील की है।
ईद का संदेश: भाईचारा और सौहार्द
ईद उल फ़ित्र का त्योहार न सिर्फ इबादत और शुक्राने का दिन है, बल्कि आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम भी देता है। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर “ईद मुबारक” कहते हैं और खुशियां साझा करते हैं।
शहरवासियों को दी गई मुबारकबाद
ईद के इस मुबारक मौके पर मुस्लिम इस्लाह कमेटी के हाजी क़दीर सोनी, हाजी शेख जमील नियाज़ी, सरदार हामिद हुसैन, हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, मतीन अंसारी, पप्पू वसीम खान, हाजी मुईन खान, अयाज़ राईन, मुबारक अली क़ादरी, सैय्यद क़ादिर अली क़ादरी, याकूब अंसारी, बाबा रिज़वान, अशरफ़ मंसूरी, शमीम अंसारी गुड्डु, शादाब अंसारी, जवाहर क़ादरी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने शहरवासियों को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की है।
साथ ही सभी से अपील की गई है कि इस पर्व को पारंपरिक शालीनता, अमन और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं, ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश और मजबूत हो सके।
— Baz Media



