Advertisement
JabalpurNews

Jabalpur Mausam: चिलचिलाती धूप के बीच भीषण गर्मी – धीरे-धीरे गर्मी दिखाने लगी अपना असर

Image

अधिकतम तापमान: 37°C

जबलपुर। मार्च के अंतिम दिनों में ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से शहर का मौसम तेजी से गर्म होता जा रहा है। दिन में तेज धूप अब चुभने लगी है, वहीं रात के समय भी तापमान में गिरावट न होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कुल मिलाकर मौसम पूरी तरह गर्मी के अनुकूल हो चुका है और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन

सुबह 8 बजे के बाद ही सूर्य की किरणें तीखी महसूस होने लगती हैं और दोपहर तक हालात इतने गर्म हो जाते हैं कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा दिखाई देने लगा है। लोग धूप से बचाव के लिए गमछा, टोपी और चश्मे का सहारा ले रहे हैं। वहीं बाजारों में कूलर, पंखे और ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बीते दो दिनों से अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। मंगलवार को इसमें अचानक बदलाव दर्ज किया गया और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।

विज्ञापन

हवा में नमी का स्तर सुबह 52 प्रतिशत और शाम को 36 प्रतिशत दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी दिन अधिकतम तापमान 36.04 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे इस साल गर्मी की शुरुआत अपेक्षाकृत ज्यादा तेज मानी जा रही है।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page