Advertisement
JabalpurNews

जबलपुर शहर कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, मुस्लिम समाज की नजरें सैयद जमीलउद्दीन (ठाकरे) और रिजवान अली कोटी पर

जबलपुर। लंबे इंतजार के बाद जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी सूची में विभिन्न वर्गों और समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। मुस्लिम समाज के नजरिये से देखें तो इस कार्यकारिणी में कुछ अहम चेहरे उभरकर सामने आए हैं, जिनमें विशेष रूप से सैयद जमीलउद्दीन (ठाकरे) और रिजवान अली कोटी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

उपाध्यक्ष पद पर सरबजीत सिंह रील, मनीष चंसोरिया, संजय अहिरवार, नेम सिंह, अजय रावत, सैयद जमीलउद्दीन (फ़िरोज़ ठाकरे), हुकुम चंद जैन, आलोक गुप्ता, सुबोध पहाडिया और संजय उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

इनमें सैयद जमीलउद्दीन (ठाकरे) का नाम मुस्लिम समाज में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और जमीनी स्तर पर समाज के बीच उनकी पकड़ मानी जाती है। उपाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को मुस्लिम समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में वे संगठन और समाज के बीच समन्वय की अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।


प्रवक्ता पद पर रिजवान अली कोटी की नियुक्ति खास मायने रखती है

प्रवक्ता के रूप में रिजवान अली कोटी और प्रवेंद्र चौहान को नियुक्त किया गया है। मुस्लिम समाज के लिए रिजवान अली कोटी की नियुक्ति विशेष महत्व रखती है, क्योंकि प्रवक्ता संगठन का आधिकारिक चेहरा होता है और मीडिया के माध्यम से पार्टी की बात जनता तक पहुंचाता है।

विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि रिजवान अली कोटी की सक्रियता और संवाद शैली पार्टी की नीतियों को मुस्लिम समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद करेगी। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस की अल्पसंख्यक समाज के प्रति प्रतिबद्धता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


कोषाध्यक्ष पद पर आरिफ बेग

कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आरिफ बेग को सौंपी गई है। यह संगठन का महत्वपूर्ण पद माना जाता है, जो आर्थिक प्रबंधन और गतिविधियों के संचालन से जुड़ा होता है।

महासचिव पद पर आरिफ सिद्दीकी सहित 15 नाम

महासचिव पद पर डिक्की जॉन, रवीन्द्र कुशवाहा, उमेश लोधी, मुकेश सराफ, अमर चंद बाबरिया, सचिन वाजपेई, निर्मल जैन, आरिफ सिद्दीकी, पंकज निगम, पुष्कल शर्मा, राजेश दीवान, अनिल मिश्रा “मिंटू”, अरविंद तिवारी “अन्नू”, रंजीत ठाकुर और मोनू अग्रवाल “संदीप” को शामिल किया गया है।

आरिफ सिद्दीकी को महासचिव पद मिलने से मुस्लिम समाज में एक और प्रतिनिधित्व जुड़ा है, जिसे संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।


सचिव पद पर कई मुस्लिम चेहरे शामिल

सचिव पद की सूची में राज शुक्ला, श्रेष्ठ ठाकुर, निशा ओझा, सीमा तिवारी, जयंत मिश्रा, बालकृष्ण सोनकर “सोनू”, शिशिर नन्होरिया, कलीम खान, जुम्मन सेन “प्रवेंद्र”, शक्ति चौकसे, सीमान्त चौहान, केशव कोरी, सोहन गुप्ता “सोनू”, मिथुन शिवहरे, आसिफ कुरेशी, सुधीश जैन, असलम खान, मो अल्तमश, अखिलेश शर्मा, ललित कोटबानी और को जिम्मेदारी दी गई है।

इन नामों से स्पष्ट है कि संगठन ने मुस्लिम समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं को शामिल किया है।



सोशल मीडिया प्रभारी में भी प्रतिनिधित्व

सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर विष्णु विनोदिया और सैयद मुख्तार अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन की उपस्थिति मजबूत करने में इनकी भूमिका अहम रहेगी।


चारों विधानसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व

जारी सूची में जबलपुर शहर की चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। चयन प्रक्रिया में जाति, वर्ग और अनुभव का संतुलन रखते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस, युवक कांग्रेस और NSUI से जुड़े पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।


मुस्लिम समाज की उम्मीदें बढ़ीं

मुस्लिम बहुल इलाकों में नई कार्यकारिणी को लेकर सकारात्मक चर्चा है। विशेषकर सैयद जमीलउद्दीन (ठाकरे) को उपाध्यक्ष और रिजवान अली कोटी को प्रवक्ता बनाए जाने से समाज में यह संदेश गया है कि संगठन मुस्लिम नेतृत्व को आगे लाने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रतिनिधित्व का दायरा और व्यापक हो सकता था, लेकिन फिलहाल इस कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती मिलने और मुस्लिम समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page