Advertisement
Advertisement
MoradabadUttar Pradesh

(मुरादाबाद) मदरसा शिक्षिका के साथ दुष्कर्म.. अश्लील वीडियो भी बनाई

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका ने प्रेमी पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिक्षिका ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि वह एक मदरसे में पढ़ाने जाती है। इंस्टाग्राम के जरिये उसकी दोस्ती मैनाठेर के डींगरपुर निवासी रिजवान से हो गई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पीड़िता ने बताया कि 17 सितंबर को आरोपी रिजवान ने उसे कॉल कर कटघर क्षेत्र में बुला लिया। आरोपी उसे पाकबड़ा क्षेत्र में ले गया, वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में पाकबड़ा क्षेत्र में छोड़ दिया। होश में आने पर पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

Back to top button

You cannot copy content of this page