बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तानी सेना पर किया बड़ा हमला, 17 सैनिकों की मौत की खबर…

बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान के कलात पर बड़ा हमला किया है। जिसमें 17 पाकिस्तानी सैनिकों की मारे जाने की खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है ये हमला बीते शुक्रवार को देर रात हथियारबंद बलूच अलगावववादियों द्वारा किया गया है।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी की देर रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच अलगाववादियों ने जोरदार हमला किया। जिसमें 17 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई वही 3 बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है की ये हमले रात भर चलें। जहां बलूच अलगाववादियों ने अलग अलग जगहों को निशाना बनाया और बसों, गाड़ियों आदि पर गोलीबारी कर घटना को अंजाम दिया।
इस हमलें में सर्वाधिक नुकसान नेशनल हाईवे नेशनल हाईवे मे एक वाहन को हुआ जिसमें सबसे ज्यादा मात्रा मे पाकिस्तानी सैनिक मारें गए। वही बलोच इंटरनेशनल ने बताया की गोलीबारी की घटना खालिक आबाद में बसों समेत असिस्टेंट कमिश्नर के आवास पर भी हुई।
हालंकि इस हमले में जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तानी सेना ने भी खैबर पख्तूनख्वा में 10 चरमपंथियों को मार गिराने का दावा किया है। बताते चलें की पाकिस्तान के खिलाफ चरमंपथियों के ये हमले तबसे और तेज हो गए है जबसे अफगानिस्तान में तालिबान सत्ता मे आई है। ऐसे मे इस हमले को दोनो देशो के सम्बंधो में और तनाव पैदा करने वाला माना जा रहा है।