
जबलपुर, 8 अगस्त 2025 (BAZ News)। जबलपुर, 8 अगस्त। शहर के नगरीय विकास को लेकर नगर निगम की तीन वर्षीय उपलब्धियों का विवरण महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने गुरुवार को प्रेस के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण, ट्रैफिक मैनेजमेंट, हरियाली और डिजिटल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निगम द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
महापौर का दावा है कि बीते तीन वर्षों में शहर के भीतर करीब 1500 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य पूर्ण हुए हैं, वहीं आने वाले समय में 3000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। हालाँकि, इन दावों की ज़मीनी सच्चाई और प्रभाव को लेकर अलग-अलग राय भी सामने आ रही हैं।
नगर निगम जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल को “उपलब्धियों और संकल्पों की यात्रा” बताया।

पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, डॉं. अभिलाष पाण्डेय, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, अंशुल राघवेन्द्र यादव, रजनी कैलाश साहू, राममूर्ती मिश्रा सभी पार्षद, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि भी उपस्थित रहे।
महापौर ने गिनाए काम..
🛣 सड़कों और नालों के निर्माण में 538 करोड़ से अधिक खर्च
विभिन्न संभागों में सड़कों, पुल-पुलियों, नालों और नालियों का निर्माण किया गया। महापौर ने बताया कि तीन वर्षों में 5 अरब 38 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य पूर्ण हुए। आने वाले साल में ही 500 करोड़ रुपये से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं।

🚰 जल संकट से राहत के लिए 312 करोड़ की अमृत योजना
1 वर्ष में हर घर तक शुद्ध और पर्याप्त नर्मदा जल पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। 22 नई टंकियों और 475 किमी पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। 4 नई पानी की टंकियां पहले ही बन चुकी हैं, जिससे 50 हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
🏞 उद्यानों का विकास—81.10 करोड़ के कार्य पूर्ण
शहर में 136 से अधिक उद्यानों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया गया है। 50 प्रमुख पार्कों को विकसित किया गया, जिनमें श्रीधाम, तुलसी नगर, कचनार सिटी और डुमना नेचर पार्क प्रमुख हैं।
🧪 एस.टी.पी. से मॉं नर्मदा में गंदा जल मिलना हुआ बंद
शहर के 6 प्रमुख नालों पर एस.टी.पी. लगाए गए हैं, जिससे अब नर्मदा में स्वच्छ जल ही प्रवाहित हो रहा है। सीवर लाइन विस्तार के लिए 1000 करोड़ की निविदा भी जारी हो चुकी है।
🌿 स्वच्छता और पर्यावरण में ऐतिहासिक छलांग
🚮 स्वच्छता रैंकिंग में जबलपुर देश में 5वें स्थान पर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में जबलपुर को 7 स्टार, वॉटर प्लस, गार्बेज फ्री सिटी और ओवरऑल 5वां स्थान प्राप्त हुआ।
🌬 वायु गुणवत्ता में देश में दूसरा, प्रदेश में पहला स्थान
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में जबलपुर को 100 में से 100 अंक मिले हैं।
🌱 पौधारोपण अभियान: 2.5 लाख पौधे लगाए, 11 लाख का लक्ष्य
महापौर ने बताया कि अक्टूबर 2025 तक 11 लाख पौधे लगाये जाएंगे। अभी तक 60 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। बीजारोपण अभियान के अंतर्गत 1 लाख बीज भी डाले गए हैं।
🚍 परिवहन और नवाचार
🚌 100 एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द
सितंबर-अक्टूबर 2025 से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा।
मेयर पास स्कीम:
- सामान्य नागरिक: ₹800
- विद्यार्थी: ₹400
- वरिष्ठ नागरिक: ₹350
- दिव्यांगजन: ₹200
🏳 प्रदेश का सबसे ऊँचा 75 मीटर राष्ट्रध्वज तिलवारा में
यह स्थल अब एक नया पर्यटन आकर्षण भी बन चुका है।
🛕 भारत माता मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
सिविक सेंटर पार्क में बन रहा प्रदेश का पहला भव्य भारत माता मंदिर राष्ट्रप्रेम को समर्पित है।
🔄 कचरा प्रबंधन और हरित ऊर्जा में कदम
♻ 200 करोड़ की लागत से बायोगैस प्लांट और कचरा पृथक्करण यूनिट जल्द
अब गीले और सूखे कचरे से बनेगी बायोगैस और खाद।
☀ नगर निगम लगाएगा सोलर प्लांट, हर साल होगी 5 करोड़ की बचत
यह पहल निगम को आत्मनिर्भर बनाएगी और ऊर्जा पर निर्भरता घटाएगी।
🧒 शिक्षा, नवाचार और सामाजिक समर्पण
🛫 महापौर गुरुकुल के बच्चों को फ्री हवाई यात्रा
अब तक 10 से अधिक मेधावी छात्र हवाई यात्रा का आनंद ले चुके हैं। इस वर्ष और 18 बच्चे उड़ान भरेंगे।
🙌 5 हजार सफाई मित्रों का हुआ सम्मान
पहली बार महापौर ने निगम के कर्मचारियों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण और बरसाती वितरण कराया।
🧸 250 आंगनवाड़ी केंद्रों को लिया गया गोद
दिसंबर तक सभी 687 केंद्र सर्वसुविधायुक्त बनाए जाएंगे।
🌼 पोहा दिवस का आयोजन: शहर की संस्कृति को नया मंच
यह पहला मौका था जब संस्कारधानी ने अपनी खाद्य परंपरा को पर्व के रूप में मनाया।
🌺 मंदिरों और घरों की पूजन सामग्री से बनेगी अगरबत्ती और खाद
नगर निगम का नवाचार शहर को पर्यावरण के साथ जोड़ता है।
📣 पत्रकारवार्ता में महापौर अन्नू की घोषणाएं
- निगम कर्मचारियों के लिए 2 लाख का जीवन बीमा।
- सफाई मित्रों का हर वर्ष होगा सम्मान।
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को मेट्रो बस में निःशुल्क यात्रा सुविधा।
- नगर निगम के 74 कर्मचारियों को जल्द राहत।
- जल प्लावन नियंत्रण हेतु 200 करोड़ के कार्य शीघ्र।
🏙 अब जबलपुर की ओर बढ़ते हुए “महानगर” की परिकल्पना
महापौर अन्नू ने कहा, “हमने जो संकल्प लिए, उन्हें पूरा किया और आगे भी करेंगे। जबलपुर को एक आदर्श, आत्मनिर्भर और पर्यावरणीय दृष्टि से उत्कृष्ट नगर बनाना ही हमारा लक्ष्य है। राष्ट्र सर्वोपरि है, और संस्कारधानी के समग्र विकास के लिए हम सर्वस्व न्योछावर करेंगे।”



