Jabalpur

डुमना नेचर पार्क के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियों पलटी, दो युवकों की मौत

जबलपुर। रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय से डुमना एयरपोर्ट तक का मार्ग अब डेथ प्वाइंट बनता जा रहा है। यहां आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे हो रहे हैं। आज फिर डुमना नेचर पार्क के सामने आज सुबह दस बजे के लगभग एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में दो युवक अमन ठाकुर व विनोद बैगा की मौत हो गई।

डुमना चौकी प्रभारी राजेश सैनी ने बताया कि शुभम यादव की स्कार्पियो को २३ वर्षीय अमन ठाकुर और १९ वर्षीय विनोद बैगा पंक्चर बनवाकर वापस अपने गांव महगवां लेकर जा रहे थे। जब वे डुमना नेचर पार्क के सामने से गुजर रहे थे इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिससे स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए, वहीं अमन व विनोद के शरीर पर गंभीर चोटें आई.

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों के जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदारों सहित गांव के अन्य लोग पहुंच गए, जिन्होने अमन व विनोद को इस हालत में देखा स्तब्ध रह गए. परिजनों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.

Advertisement

Back to top button

You cannot copy content of this page