Advertisement
JabalpurNews

** रेलवे इंजीनियर एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

** सागर | 19 जनवरी 2025 | MP->BAZ Media Bhopal Division | ** BAZ Desk | Bazmedia.in

रेलवे में पदस्थ सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार: एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया

जबलपुर/सागर। सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए रेलवे के सेक्शन इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद विभाग में जमा अपनी सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी मनी) वापस मांगी थी। आरोप है कि राशि लौटाने के एवज में सेक्शन इंजीनियर ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। ठेकेदार द्वारा रिश्वत देने से इनकार करने पर अधिकारी ने सुरक्षा राशि लौटाने से मना कर दिया।
इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत सीबीआई से की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई ने जाल बिछाया। आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम लेने के लिए ठेकेदार को सागर स्थित पैराडाइज होटल बुलाया था।
सीबीआई की टीम पहले से सादी वर्दी में होटल के आसपास तैनात थी। जैसे ही ठेकेदार ने आरोपी को एक लाख रुपये सौंपे, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई मामले की आगे जांच कर रही है।

📌 Sources & References

विज्ञापन
  • ** सीबीआई प्रेस विज्ञप्ति
  • स्थानीय पुलिस प्रशासन
  • रेलवे विभाग आंतरिक नोटिस

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page