Jabalpur

अल फैज़ान फिज़ू बने BAZ Media के चौथे सदस्य, एक वर्षीय Paid Subscription लेकर दिया सहयोग

जबलपुर। मुस्लिम समाज में चर्चित युवा अल फैज़ान फिज़ू BAZ Media की एक वर्षीय सदस्यता (Paid Subscription) लेकर इसके साथ जुड़ने वाले चौथे सदस्य बन गए हैं। उन्होंने सदस्यता के माध्यम से BAZ Media के स्वतंत्र मीडिया प्रयासों को अपना सहयोग दिया।

अल फैज़ान (फिज़ू) ने BAZ Media के काम की सराहना करते हुए समाज से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने BAZ Media की कार्यशैली और उसके उद्देश्य की भी सराहना की।

BAZ Media Corporation अब अपने सफर के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है।BAZ Media का फोकस स्थानीय मुद्दों, आम लोगों की आवाज़ और समाज से जुड़े उन विषयों को सामने लाना है, जिन्हें अक्सर पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती।

BAZ Media ने अब अपने संचालन के लिए सदस्यता-सहयोग मॉडल की शुरुआत की है। इसके तहत समाज के जागरूक लोग एक वर्षीय सदस्यता लेकर सीधे BAZ Media के काम का हिस्सा बन सकते हैं। यह सदस्यता किसी खबर, कवरेज या प्रचार के बदले नहीं है, बल्कि मीडिया संस्थान को स्वतंत्र रूप से काम करने में सहयोग देने का माध्यम है।

BAZ Media का मानना है कि स्वतंत्र मीडिया को मजबूत रखने में पाठकों और समाज की भागीदारी अहम है। जब मीडिया अपने संचालन के लिए सीधे अपने पाठकों और समर्थकों से जुड़ता है, तो उस पर किसी व्यक्ति, संस्था या विज्ञापनदाता का अनावश्यक दबाव कम होता है और जनहित के मुद्दों पर स्वतंत्र होकर काम करने की गुंजाइश बढ़ती है।

फैज़ अहमद फिज़ू का BAZ Media परिवार से जुड़ने पर स्वागत और आभार व्यक्त किया गया।

“अब फैसला आपके हाथ में है—आपका Support तय करेगा कि आपका मीडिया कितना मजबूत होगा।”

BAZ Media — हमारी आवाज़, हमारी ज़िम्मेदारी।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page