Jabalpur

दिनेश यादव के प्रत्याशी फाइनल होते ही कांग्रेस में जागी उम्मीद

दिनेश यादव 3 पार्षद बार पार्षद रहे। नेता प्रतिपक्ष और मेयर इन काउंसिल सदस्य रहे। 12 साल लगातार नगर अध्यक्ष रहे। जबलपुर में वैचारिक तौर पर सबसे मजबूत कांग्रेस नेताओं में हमेशा गिने गये। मुस्लिम समाज के कमोबेश हर नेता, कार्यकर्ता से उनके सीधे और मधुर संबंध हैं। इन सभी कारणों से कांग्रेस में दिनेश यादव के मैदान में आने पर उम्मीद की लहर देखी जा रही है। दिनेश की टिकिट की स्थिति साफ होने के बाद से मुस्लिम समाज के कांग्रेस नेताओं का उनके निवास पर पहुंचने और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

लोकसभा चुनाव में जबलपुर में मुकाबले की स्थिति करीब करीब साफ हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। आम आदमी पार्टी, मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। यहां आम आदमी पार्टी प्रत्यक्ष और मजलिस अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस प्रत्याशी का ही समर्थन करेगी। भाजपा से आशीष दुबे मैदान में हैं, तो वहीं कांगे्रस से दिनेश यादव का चुनाव ल़ड़ना तय हो चुका है।

(दिनेश यादव ने शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में पहुंच कर लोकसभा चुनाव का नामांकन फार्म प्राप्त किया)

कांग्रेस के अनुभवी और कद्दावर नेताओं में शुमार दिनेश यादव के कंधे पर अब कांग्रेस की नैय्या पार लगाने की जिम्मेदारी है। भले ही हालात और आंकड़ें भाजपा के समर्थन में दिख रहे हों, लेकिन जबलपुर की राजनीति और दिनेश को करीब से जानने वाले यह कह रहे हैं कि दिनेश यादव हर परिस्थिति में बाजी पलटने का हौसला और माद्दा दोनों रखते हैं। जानकार कहते है कि यह दिनेश की अग्नि परीक्षा है। इस परीक्षा में अगर वो पास हो गये तो जिले के इतिहास के सबसे बड़े नेताओं में गिने जाएंगें।

Advertisement

हाजी कदीर सोनी ने दी मुबारकबाद….

दिनेश यादव के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मुस्लिम समाज के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह और उम्मीद की लहर देखी जा रही है। यादव के निवास स्थान पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हाजी कदीर सोनी ने जबलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी नियुक्त हुये दिनेश यादव को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अशरफ मंसूरी,  आमीन कुरैशी, पप्पू वसीम खान, गुलाम हुसैन, फ़िरदौस अहमद, ज़ेनुल आबदिन, शेरू खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

“इतिहास गवाह है कि पहले भी कांग्रेस ने आज से कई गुना मुश्किल चुनौतियों सामना किया है और सफलता हासिल की है। 2024 के चुनाव में कांग्रेस फिर वही इतिहास दोहराएगी। हम सब जबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के साथ हैं। जबलपुर में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी, और शानदार प्रदर्शन करेगी। “

~ हाजी कदीर सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

“दिनेश यादव, एकता और भाईचारे की मिसाल है। बीते 40 साल से साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ अमन की मजबूत दिवार बनकर खड़े हैं। आज के हालात में वो सबसे बेहतरीन प्रत्याशी हैं।”

~ अशरफ मंसूरी, कांग्रेस नेता

कांग्रेस में उत्साह

लम्बे समय से टिकिट घोषणा का इंतजार कर रहे कांग्रेस खेमे को जैसे ही दिनेश यादव का नाम फायनल होते दिखा, वैसे ही उत्साह का संचार भी कांग्रेस खेमे में देखा गया। दिनेश यादव के घर पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं तक सबने फूल मालाओं से कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया। एक जुट होकर चुनाव ल़ड़ने और जीत का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम क्षेत्रों में अफतार से समय गोल हो रही लाईट

अनुभवी और बेबाक दिनेश

दिनेश यादव का लम्बा राजनीति करियर और अनुभव ही इस चुनाव में उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। दिनेश यादव तीन बार के पार्षद रहे हैं। एमआईसी सदस्य रहे, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे। करीब 12 साल लगातार नगर कांग्रेस की कमान संभाली। जिसकी वजह से जबलपुर के हर क्षेत्र में उनको पहचाना जाता है। वहीं कांग्रेस के कमोबेश हर खेमे में उनकी अच्छी क्षवि और पहचान है। इसके अलावा दिनेश की क्षवि निडर और बेबाक नेता की भी रही है, जिन्होंने जब जरूरत पड़ी तब प्रâंट फुट पर आकर कांग्रेस को लीड किया है। 

Shahbaz Rehmani

शहबाज़ रहमानी बाज़ मीडिया कॉर्पोरेशन प्रा. लि. के Founder और CEO हैं। यह एक तेज़ी से बढ़ती डिजिटल न्यूज़ कंपनी है जो मध्य भारत में पत्रकारिता को नया रूप दे रही है। उन्हें रिपोर्टिंग और संपादन का दस साल से ज़्यादा अनुभव है। वे पहले अग्निबाण अख़बार में संपादक रह चुके हैं और फिलहाल एक्सप्रेस मीडिया सर्विस (EMS) में न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। शहबाज़ रहमानी डिजिटल पत्रकारिता में नई सोच और Innovationके लिए जाने जाते हैं। उनका मकसद है कि जबलपुर और आसपास की पत्रकारिता को सच्ची, भरोसेमंद और असरदार बनाकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया जाए। उनके… More »
Back to top button

You cannot copy content of this page