Advertisement
NationalNewsUttar Pradesh

ट्रेन का दरवाजा न खुलने पर भीड़ ने जमकर किया पथराव, प्रयागराज महाकुंभ जा रही थी ट्रेन, घटना के बाद यात्रियों मे दहशत…

बीती रात मध्यप्रदेश के हरपालपुर मे झांसी से प्रयागराज जा रही एक ट्रेन मे लोगो ने जमकर पथराव किया देर रात हुए इस हमले से ट्रेन मे सवार यात्री बुरी तरह से भयभीत हो गए हालंकि गनीमत रही की इस हमले मे किसी प्रकार की कोई जनहानी नही हुई। बता दें की यह ट्रेन प्रयागराज की ओर जा रही थी जिसमें महाकुंभ मे शामिल होने जा रहे हजारों श्रध्दालू यात्रा कर रहे थे।

मौनी अमावस्या के कारण देश भर से लोग महाकुंभ मे शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे है। जिनमें से अधिकाश लोग अपनी यात्रा ट्रेन के माध्यम से ही तय कर रहे है । इसी क्रम मे श्रध्दालू से भरी एक ट्रेन झांसी से प्रयागराज के लिए निकली जिसपर देर रात करीब 1 बजे के आस-पास एमपी के हरपालपुर में हमला हो गया । जहां भीड़ ने ट्रेन पर जमकर पथराव व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया मे काफी वायरल है जिसमें भीड़ को ट्रेन पर पथराव करते देखा जा रहा है।

Advertisement

बताया जा रहा है की दरअसल लोगो की भीड़ ट्रेन मे अंदर घुसने का प्रयास कर रही थी। लेकिन ट्रेन के दरवाजे नही खुले व जगह न होने के कारण लोग अंदर नही घुस सकें जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और उसने आक्रोश मे आकर ट्रेन पर हमला कर तोड़फोड़ व पथराव किया।

वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस समेत रेल्वे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुचें जहां उन्होने मामले को गंभीर बताया व पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। वही पूरी घटना की जानकरी देते हुए छतरपुर के सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीक चौबें ने बताया की घटना रात एक बजे के आसपास की है। जहां ट्रेन का गेट नही खोलने के कारण कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव व तोड़फोड़ की है। जानकारी प्राप्त होने के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे। सभी आरोपी मौके से भाग गए थे। वही हरपालपुर थाना प्रभारी ने भी उपद्रव की बात की पुष्टि की तथा बताया की पुलिस प्रशासन व्दारा समझाइश देकर ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन

वही पूरी  घटना के बाद ट्रेन मे सवार यात्रियों मे भय का माहौल देखा गया फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Back to top button

You cannot copy content of this page