Jabalpur

कांग्रेस का सुनहरा दौर वापस लाने के मिशन पर नए अध्यक्ष

जबलपुर। नव नियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा जबलपुर कांग्रेस को मजबूत करने, एक जुट करने और लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव को सफल बनाने के अपने अभियान पर निकल चुके हैं। सौरव जहां वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं, तो वही युवा कांग्रेस जनों को साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी क्रम में सौरभ शर्मा ने घंटाघर स्थित फलक पैलेस में विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक का संयोजन युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद अल्तमश ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद अदनान हयात खान, रितेश नोटवानी, गुप्ता जी , रवि रैकवार सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

जो काम मिले, उसे करने में अपना बेस्ट दे: अल्तमश 

यहां युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद अल्तमश ने कहा, रास्ते मुश्किल जरूर है, लेकिन हमारी क्षमता और हिम्मत के सामने कुछ भी नहीं है। हमारा इतिहास गवाह है की हम इससे 100 गुना मुश्किल हालात से कामयाबी के साथ गुजर चुके है। आज अगर युवा एकजुट हो जाए, तो कांग्रेस जबलपुर में भी जीतेगी और दिल्ली में भी सरकार बनाएगी। अल्तमश ने अपने युवा साथियों को पैगाम दिया कि संविधान को बचाने देश की खातिर युवा आगे आए। जिसको जो काम दिया जाए, वह उस काम को लेकर समर्पित हो जाए और उस काम को पूरा करने में अपना बेस्ट दे। 

देश को बचाने आगे आएं: सौरभ

अपने अध्यक्षीय भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने अपने युवा साथियों से कहा, आप कांग्रेस की ताकत है, आप कांग्रेस की पूंजी हैं। आप अगर ठान लें तो किसी भी तानाशाह को उखाड़ फेंकने में सक्षम है। उन्होंने आगे कहा यह चुनाव सिर्फ कांग्रेस पार्टी के भविष्य का चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इसलिए इसे सिर्फ एक चुनाव मानकर काम ना करें। देश को बचाने का कर्तव्य मानकर, अपना फर्ज मानकर आगे आएं। अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और दृढ़ता से निभाएं।

Back to top button

You cannot copy content of this page