Advertisement
Advertisement
JabalpurNews

जबलपुर : महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव में रवि गुप्ता पैनल की निर्विरोध जीत

जबलपुर। महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी सत्र 2025-2027 के लिए चुनाव परिणामों की घोषणा शनिवार को की गई। रवि गुप्ता पैनल के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिसमें रवि गुप्ता को अध्यक्ष, शंकर नाग्देव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, युवराज जैन गढ़ावाल को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमराज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, अखिल मिश्र को मानसेवी मंत्री, और गुलशन मखीजा एवं प्रभात जैन वर्धमान को सहमंत्री के पद पर चुना गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी, सी.ए. राकेश खण्डेलवाल और सहायक चुनाव अधिकारी, सी.ए. सुकेश कुमार द्वारा चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। चुनाव परिणामों के बाद, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संघों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें पुष्पहारों से सम्मानित किया।

Advertisement

रवि गुप्ता पैनल के चुनाव संचालन समिति के सदस्य – राजेश चंडोक, अनुराग जैन गढ़ावाल, राजा सराफ, मेवालाल छिरौल्या और अनिल जैन पाली ने उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत में उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page