JabalpurMadhya PradeshNews

जबलपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 9 थाना प्रभारियों का किया तबादला…

जबलपुर पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने शहर के 9 थाना प्रभारियों के तबादलें किए है। दरअसल इसमें से अधिकांश पुलिस अधिकारी काफी समय से एक ही जगह पर कार्यरत थे ऐसे में इन पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए नवीन दायित्व सौंपे गई है।

 बतातें चलें इस ट्रासफर के बाद मदन महल थाना प्रभारी प्रवीण सिंह धुर्वे को शहपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वही रीतेश पांडे को लार्डगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही हरिकिशन आटनेरे को मदन महल थाना , जितेन्द्र सिंह पाटकर को पनागर थाना, राजकुमार खटीक को बेलबाग थाना, प्रवीण कुमरे को अधारताल थाना, संगीता सिंह को सिविल लाईन थाना व सुभाष बघेल को ग्वारीघाट थाना प्रभारी बनाया गया है। वही सिविल लाईन थाना प्रभारी रही नेहरु खंडाते को पुलिस लाइन भेजा गया है।

Advertisement

Back to top button

You cannot copy content of this page