Advertisement
JabalpurNews

(जबलपुर न्यूज) संजय गांधी वार्ड मे किया गया बोर्ड इम्तिहान में कामयाब हुये छात्रों का सम्मान

समाज के बच्चे तालीम के मैदान में आगे आ रहे हैं. हर मैदान में नौजवान कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं. यह देखकर खुशी होती है. मैं मुबारकबाद देता हूं तमाम तालिबे इल्मों को जिन्होंने 10 वीं और 12 वीं के इम्तेहान में मुम्ताज नम्बरों से कामयाबी हासिल की है. मैं दुआ करता हूं यह सभी बच्चे समाज और शहर का नाम पूरे मुल्क में रौशन करें. नेक राह पर चलें, दोनों जहान में कामयाबी हासिल करें.

यह बात हजरत मुफ्ति ए आजम मौलाना मुशाहिद रजा कादरी साहब ने नाईस एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा संजय गांधी वार्ड में आयोजित किये गये स्टूडेंट्स के सम्मान समारोह में कही. यहां 10 और 12 वीं क्लास में 80 फीसद से अधिक नम्बरों से कामयाबी हासिल करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया.

Advertisement

इस दौरान  सीनियर एडवोकेट रशीद सोहैल सिद्दीकी साहब, हाफिज इमरान अत्तारी कादरी साहब (इमाम खतीब सैफ मस्जिद), मोहम्मद कलीम (पार्षद, संजय गांधी वार्ड), एडवोकेट बहार अंसारी, हाजी इसरार, शाइनी जॉन, मोहम्मद याकूब (अंतरराष्ट्रीय एथलीट), मोहम्मद हामिद, डॉक्टर महबूब साहब, जावेद अत्तारी साहब, जनाब रहीस चाचा, जनाब रहीस सिद्दीकी, आदि उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल छात्रों को हौसला मिलता है, बल्कि समाज में तालीम को लेकर अच्छा माहौल भी बनता है। कार्यक्रम में में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक  भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page