Advertisement
JabalpurNews

अधारताल : SBI BANK में मदद के बहाने लूट! बैंक से निकले 98 हजार, घर पहुंचकर उड़े होश

बैंक पहुंचे वृद्ध के साथ दो युवकों ने की जालसाजी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

जबलपुर, 18 मार्च 2026 (ईएमएस)। Jabalpur के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहागी स्थित State Bank of India की शाखा में दिनदहाड़े ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो शातिर युवकों ने एक 64 वर्षीय बुजुर्ग को मदद का झांसा देकर 98 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने नोटों की गड्डी के ऊपर-नीचे असली नोट लगाकर बीच में कागज भर दिए और फरार हो गए। पूरी वारदात बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, सुहागी निवासी 64 वर्षीय गुरुदत्त केवट मंगलवार दोपहर अकेले बैंक पहुंचे थे। बैंक के भीतर वह फॉर्म भरने के लिए किसी की सहायता तलाश रहे थे। तभी पीली शर्ट पहने एक युवक उनके पास आया और मदद की पेशकश की। उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। भरोसा कर बुजुर्ग ने अपना निकासी फॉर्म और पासबुक युवक को दे दी।

कुछ देर बाद युवक ने फॉर्म भरकर वापस दे दिया। लाइन में लगने के बाद जब गुरुदत्त केवट को 98 हजार रुपये की राशि मिल गई, तो दोनों युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत करते हुए बैंक से बाहर निकल गए।

विज्ञापन

घर पहुंचने पर बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ। गड्डी खोलकर देखा तो ऊपर और नीचे एक-एक असली नोट था, जबकि बीच में कागज के टुकड़े भरे हुए थे। इसके बाद पीड़ित अपने बेटे के साथ अधारताल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध
अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के अनुसार, बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें दोनों संदिग्ध युवक बुजुर्ग से बातचीत करते और नोटों की गड्डी बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एएसपी Suryakant Sharma ने बताया कि फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस दिशा में फरार हुए।

पुलिस का दावा है कि संदिग्धों की पहचान लगभग कर ली गई है और हुलिए के आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों से अपील की है कि बैंक में किसी अनजान व्यक्ति को दस्तावेज या नकदी न सौंपें और किसी भी प्रकार की सहायता केवल बैंक कर्मचारियों से ही लें।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page