
ईद से पहले जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर लाई मुस्कान
जबलपुर, 16 मार्च 2026 (ईएमएस)। Jabalpur में समाजसेवी संस्था Society for Bright Future Jabalpur (SBF) द्वारा सोमवार को गोहलपुर स्थित अंसारी बारात घर में “खुशियों के लिबास” डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को लगभग 200 जोड़ी नए कपड़े वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी ईद पर्व के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल करना और समाज में आपसी भाईचारे व सहयोग की भावना को मजबूत करना था। नए कपड़े पाकर बच्चों के चेहरों पर साफ खुशी झलक रही थी।
आयोजकों ने बताया कि ईद जैसे पावन त्योहार की असली खुशी तभी है जब समाज का हर वर्ग उसमें सहभागी बने। इसी भावना के साथ संस्था ने यह पहल की, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी नए कपड़े पहनकर ईद मना सकें।
इस सामाजिक कार्यक्रम में शहर के कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख रूप से हाजी कादिर सोनी, मजहर उस्मान, आरिफ पहलवान, परवेज़ अख्तर, पार्षद मतीन, पार्षद वकील अहमद अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नाजिम-ए-शहर गुलाम रसूल साहब, हसन अहमद, एस.के. फैज, अबरार अहमद, हाजी अनवर, शादान, जोहेब एहतिशाम, सोहेब, सलाम, सोहेब हाफिज जी, इश्तियाक अहमद, वसीम अहमद सहित अन्य लोगों ने भी भागीदारी निभाई और इस सामाजिक कार्य में सहयोग प्रदान किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के कमजोर वर्ग तक मदद पहुंचाई जा सके और त्योहारों की खुशियां हर घर तक पहुंचे।



